ट्विटर का नया फीचर: किसी अकाउंट के पुराने ट्वीट ढूंढना होगा आसान, नए सर्च बटन से होगी सहूलियत
दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आ रही है जो उन्हें किसी विशिष्ट अकाउंट के पुराने ट्वीट्स को आसानी से ढूंढने में मदद करेगा।

विस्तार
माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट अपने यूजर्स के अनुभव को और बेहतर करने के लिए एक नए फीचर पर काम कर रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने प्रोफाइल पेज पर एक नया बटन जोड़ा है जो किसी खास यूजर के ट्वीट्स को सर्च करना आसान बनाएगा। यह फीचर किसी खास मौके पर उससे संबंधित किसी पुराने ट्वीट को खोजना आसान बना सकता है।
अभी यह फीचर कुछ यूजर्स के लिए ही जारी किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, यूजर पहले भी ट्विटर पर किसी खास ट्वीट को सर्च कर सकते थे। लेकिन इसके लिए उन्हें अलग तरीका अपनाना पड़ता था। लेकिन अब नए फीचर से ऐसा करना खासा आसान हो जाएगा।
ट्विटर ने एलान किया है कि जिन सब्सक्राइबर्स ने ट्विटर की ब्ल्यू सेवा में आवेदन किया है उन्हें नया फीचर पहले मिलेगा। यह फीचर नए 'लैब्स' बैनर में उपलब्ध होगा। कंपनी ने कहा कि लैब्स हमारे नए फीचर्स को पेश करने का एक रास्ता है जिससे आप सबसे पहले हमारे इन नए फीचर्स का इस्तेमाल कर सकें, जो आपके अनुभव को बेहतर बना सकते हैं।
फिलहाल लैब्स की सेवा केवल कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के ट्विटर यूजर्स के लिए है। लेकिन, सोशल मीडिया दिग्गज ने वादा किया है कि आने वाले समय में जल्द ही कुछ और देशों में भी लैब्स को पेश किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि हम अपने यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए सक्रियता से काम करते रहेंगे।
- काम की बात: भेजे गए ईमेल को कैसे करें डिलीट? जान लीजिए जीमेल की ये खास ट्रिक
- काम की बात: बड़ा आसान है अपने PC में किसी भी फाइल और फोल्डर को हाइड करना, जानिए क्या है ट्रिक?
- काम की बात: फोन के हैंग होने की समस्या हो जाएगी दूर, बस अपनानी होंगी ये ट्रिक्स
- फ्लिपकार्ट: कंपनी ने लॉन्च किया 15 डे रिटर्न प्रोग्राम, सैमसंग के इन स्मार्टफोन पर मिलेगी सुविधा