ट्विटर ने दिया झटका: अब इस सर्विस के लिए देने होंगे पैसे, यह है कंपनी का प्लान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 31 Mar 2022 01:06 PM IST
सार

TweetDeck ट्विटर का एक वैकल्पिक प्लेटफॉर्म है जिसके जरिए एक साथ कई अकाउंट को एक्सेस करने और कई अकाउंट के फीड को एक साथ देखने का मौका मिलता है। ट्वीटडेक में कई ऐसे फीचर्स भी हैं जो ट्विटर में नहीं हैं।

विज्ञापन
TweetDeck May Soon Become a Paid With Twitter Blue Feature all you need to know
TweetDeck - फोटो : amarujala

    विस्तार

    बहुत पुरानी एक कहावत है कि इस चराचर जगत में कुछ भी मुफ्त में नहीं मिलता है। डिजिटल दुनिया की शुरुआत में तो यह कहावत प्रत्यक्ष रूप से तो नहीं लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से जरूर सच साबित हो रहा है। भोले-भाले लोगों को लगता है कि गूगल, फेसबुक और ट्विटर जैसे तमाम सोशल मीडिया साइट्स मुफ्त में सेवा दे रही हैं लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। ये कंपनियां यूजर्स से सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन कई अन्य तरीके से पैसे वसूलती हैं। इन कंपनियों में आम बात यह है कि पहले यह फ्री सर्विस देकर यूजर्स की आदत खराब करती हैं और फिर बाद में अपनी सर्विस के लिए शुल्क लेने लगती हैं।

    आदत लग जाने के बाद अब ट्विटर ने दुनिया के करोड़ों यूजर्स को झटका देने की तैयारी में है। खबर है कि ट्विटर का TweetDeck अब मुफ्त नहीं होगा। TweetDeck का नया वर्जन ट्विटर ब्लू सर्विस का हिस्सा होगा। एक ट्विप्सटर ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि पिछले साल जुलाई में ट्विटर ने TweetDeck की डिजाइन में बड़े बदलाव किए थे।

    विज्ञापन
    ट्विटर ने दिया झटका: अब इस सर्विस के लिए देने होंगे पैसे, यह है कंपनी का प्लान

    रिवर्स इंजीनियरिंग एक्सपर्ट Jane Manchun Wong ने ट्वीट करके दावा किया है कि ट्विटर TweetDeck को शुल्क आधारित सेवा के तौर पर री-लॉन्च करने वाला है। इसे Twitter Blue सर्विस में एड किया जाएगा। नए अपडेट के बाद यूजर्स को एडवांस सर्च का भी विकल्प मिलेगा। नए अपडेट में फोटोज, वीडियो, जिफ और इमोजी को लेकर भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    TweetDeck ट्विटर का एक वैकल्पिक प्लेटफॉर्म है जिसके जरिए एक साथ कई अकाउंट को एक्सेस करने और कई अकाउंट के फीड को एक साथ देखने का मौका मिलता है। ट्वीटडेक में कई ऐसे फीचर्स भी हैं जो ट्विटर में नहीं हैं। उदाहरण के तौर पर आप ट्विटर के जरिए ट्वीट को शिड्यूल नहीं कर सकते, लेकिन TweetDeck में यह सुविधा है। ट्वीटडेक को 12 साल पहले लॉन्च किया गया था और ट्विटर ने इसे 2011 में खरीद लिया था। TweetDeck का इस्तेमाल आमतौर पर मीडिया हाउस और बड़ी संस्थाएं करती हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें