TweetDeck Down: क्या यह भी एलन मस्क के Twitter लिमिट प्लान का हिस्सा है?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 03 Jul 2023 03:10 PM IST
सार

भारत समेत दुनिया के कई देशों में Tweetdeck ठप हो गया है। Tweetdeck से यूजर्स ट्वीट तो कर पा रहे हैं लेकिन अन्य यूजर के ट्वीट सिर्फ होम पर देख पा रहे हैं। कॉलम में यूजर्स के ट्वीट नहीं दिख रहे हैं और ना ही लोड हो रहे हैं।

विज्ञापन
TweetDeck Down across the world Another Victim Of Twitter Rate Limit
TweetDeck Down - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Twitter के क्लाइंट TweetDeck के डाउन होने की खबर है। भारत समेत दुनिया के कई देशों में Tweetdeck ठप हो गया है। Tweetdeck से यूजर्स ट्वीट तो कर पा रहे हैं लेकिन अन्य यूजर के ट्वीट सिर्फ होम पर देख पा रहे हैं। कॉलम में यूजर्स के ट्वीट नहीं दिख रहे हैं और ना ही लोड हो रहे हैं।

    इस आउटेज को लेकर कहा है कि कहीं एलन मस्क के उस प्लान का हिस्सा तो नहीं है जिसमें उन्होंने ट्विटर को लिमिट करने की बात कही है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि कुछ यूजर्स TweetDeck बिलकुल भी एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, जबकि कुछ लोगों के TweetDeck का होमपेज ओपन हो रहा है।

    विज्ञापन

    पिछले हफ्ते ही एलन मस्क ने कहा है कि बिना ब्लू ट्विटर यूजर्स दिनभर में केवल 600 ट्वीट ही पढ़ सकेंगे। इसके अलावा बिना अकाउंट वाले ट्विटर यूजर वेब वर्जन पर ट्वीट नहीं देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें अकाउंट बनाने की जरूरत होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ट्वीटडेक के डाउन होने की पुष्टि downdetector ने भी की है। यह साइट इंटरनेट साइट के आउटेज के बारे में जानकारी देती है। इस साइट के मुताबिक 85 फीसदी यूजर्स ने वेबसाइट को लेकर शिकायत की है, जबकि 14 फीसदी यूजर्स ने कहा है कि उन्हें सर्वर की समस्या हो रही है। 2 फीसदी यूजर ने लॉगिन की समस्या बताई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें