Turkey Twitter Ban: तुर्किये ने जल्द शुरू होगी ट्विटर की सर्विस, बैन पर कंपनी के CEO एलन मस्क ने की घोषणा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 09 Feb 2023 10:33 AM IST
सार

Turkey-Syria Earthquake: सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों का गुस्सा बढ़ने से तुर्किये सरकार ने देश में ट्विटर पर बैन लगा दिया है।

विज्ञापन
Turkey to re enable Twitter access shortly says Elon Musk after ban
ट्विटर के सीईओ एलन मस्क - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने बुधवार को कहा कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर की सर्विस को तुर्किये में शीघ्र ही सक्षम किया जाएगा। बता दें कि तुर्किये और सीरिया में सोमवार को आए भयानक भूकंप के बाद हजारों लोगों की मौत हो गई है और सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों का गुस्सा बढ़ने से तुर्किये सरकार ने देश में ट्विटर पर बैन लगा दिया है।

    दुनिया भर में कनेक्टिविटी को ट्रैक करने वाली कंपनी नेटब्लॉक्स इंटरनेट ऑब्जर्वेटरी ने तुर्किये में ट्विटर की सेवाएं बैन करने की जानकारी दी थी। कंपनी ने बुधवार को कहा कि दक्षिणी तुर्किये और उत्तरी सीरिया में एक बड़े भूकंप के दो दिन बाद ट्विटर का उपयोग प्रतिबंधित कर दिया गया।

    विज्ञापन

    माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने गुरुवार को ट्वीट कर तुर्किये में ट्विटर की सर्विस को जल्द शुरू करने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ट्विटर को तुर्किये सरकार द्वारा सूचित किया गया है कि शीघ्र ही ट्विटर एक्सेस को फिर से सक्षम कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें