Trump Back On Twitter: ट्रंप की वापसी पर ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़, जानें क्या-क्या कह रहे यूजर्स
ट्रंप की वापसी के बाद ट्विटर पर यूजर्स की प्रतिक्रिया की बाढ़ आ गई है। यूजर्स फनी कमेंट्स के साथ मीम्स और वीडियो भी शेयर कर रहे हैं।

विस्तार
ट्रंप की वापसी के बाद ट्विटर पर यूजर्स की प्रतिक्रिया की बाढ़ आ गई है। यूजर्स फनी कमेंट्स के साथ मीम्स और वीडियो भी शेयर कर रहे हैं। दरअसल, करीब 22 महीने के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ट्विटर पर वापसी हो गई है। उनका ट्विटर अकाउंट ब्लू टिक के साथ फिर से बहाल कर दिया गया है। एक दिन पहले ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने ट्रंप के ट्विटर अकाउंट से बैन हटाने के लिए एक पोल किया था, जिसके बाद उनकी वापसी तय मानी जा रही थी। चलिए जानते हैं डोनाल्ड ट्रंप की ट्विटर पर वापसी को लेकर यूजर्स की क्या प्रतिक्रिया है।
ट्रंप की ट्विटर पर वापसी करते हुए एलन मस्क ने ट्वीट किया- जनता बोल चुकी है। ट्रंप को बहाल किया जाएगा। एक यूजर ने लिखा- उसे अपने पिछले सभी फॉलोअर्स के साथ बहाल किया जाना चाहिए। कृपया इसे ठीक करें। यदि आपके पास वर्तमान डाटाबेस में डाटा नहीं है, तो उसका अकाउंट लाइव होने पर उसे बैकअप कर लें।
एक यूजर Johnson ने लिखा- कोई भी विज्ञापनदाता अभी भी ट्विटर को फंडिंग कर रहा है, उसे तुरंत सभी विज्ञापन रोक देना चाहिए। एक यूजर ने मीम्स भी शेयर किया है।
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप को यूएस कैपिटल हिंसा के बाद 8 जनवरी 2021 को ट्विटर ने बैन कर दिया था। वहीं ट्विटर पर वापसी के बाद ट्रंप के फॉलोअर्स भी तेजी से बढ़ रहे हैं। जब ट्रंप का अकाउंट बंद हुआ उस समय उनके 2.3 लाख फॉलोअर्स थे, जबकि अकाउंट चालू होने के कुछ ही मिनट बाद 1 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं।