WhatsApp Tips: बड़े काम के हैं ये पांच व्हाट्सएप टिप्स, एप एक्सपीरियंस को बना देंगे मजेदार

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 06 Aug 2023 10:07 AM IST
सार

यदि आप भी WhatsApp के इन फीचर्स और ट्रिक के बारे में जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको व्हाट्सएप के सबसे कमाल के पांच टिप्स बताने वाले हैं।

Top Five Whatsapp Features to Improve Your User Experience Full Details
WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सोशल मीडिया और स्मार्टफोन के दौर में हर कोई आजकल मैसेज और चैटिंग के लिए WhatsApp का इस्तेमाल करता है। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म भी यूजर्स की सुविधा और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स जारी कर रहा है। इस साल की शुरुआत से भी कई सारे शानदार फीचर्स को व्हाट्सएप ने पेश किया है, जो आपके लिए बड़े काम की हो सकती हैं। यदि आप भी व्हाट्सएप के इन फीचर्स और ट्रिक के बारे में जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको व्हाट्सएप के सबसे कमाल के पांच टिप्स बताने वाले हैं, जो आपके व्हाट्सएप एक्सपीरियंस को मजेदार बना देंगे। चलिए जानते हैं।

    व्हाट्सएप ने ऑनलाइन स्टेटस हाइड करने की सुविधा को भी जारी कर दिया है। हमें पर्सनली ये फीचर बड़े काम का लगता है। फीचर में आप अपनी मर्जी से अपने ऑनलाइन स्टेटस को हाइड कर सकते हैं, जिसके बाद आपके कॉन्टेक्ट को आपका ऑनलाइन स्टेटस दिखाई नहीं देगा। यानी आप अपनी मर्जी से अपने ऑनलाइन स्टेटस को छिपा सकते हैं। ऑनलाइन स्टेटस हाइड करने के लिए आपको सेटिंग में जाना है। यहां से प्राइवेसी ऑप्शन में से लास्ट सीन और ऑनलाइन वाले ऑप्शन में से अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं।

    यदि आप दिन भर व्हाट्सएप की टिक-टिक से बचना चाहते हैं तो आपको हमेशा व्हाट्सएप ग्रुप को साइलेंट मोड में रखना चाहिए। इसके लिए आपको ग्रुप पर टैप करना है और आप 8 घंटे, एक हफ्ता या फिर हमेशा के लिए ग्रुप को म्यूट कर सकते हैं। ऐसा करने से आप बार-बार व्हाट्सएप चैट को ओपन नहीं करेंगे और आपको टिक-टिक से भी छुटकारा मिल जाएगा। आप बाद में एक साथ इन मैसेज को देख सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें