14 साल का हुआ Facebook, मार्क जुकरबर्ग ने गिनाई गलतियां

सोशल मीडिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म फेसबुक आज 14 साल का हो गया है। इसके सीईओ मार्क जुकरबर्ग आज एक मिसाल बन चुके हैं, जबकि आज से 14 साल पहले उन्हें कोई नहीं जानता था जब उन्होंने 19 साल की उम्र में फेसबुक को जन्म दिया था। इस खास मौके पर मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पर एक पोस्ट भी शेयर किया है।
जुकरबर्ग ने लिखा है, 'यह वह समय है जब हम हॉवर्ड से निकलकर यहां तक पहुंचे हैं और दुनिया को करीब लाए हैं। आज हमें यह भी सोचना है कि हम और बेहतर कैसे कर सकते हैं। फेसबुक की शुरुआत मैंने 19 साल की उम्र में की और उस समय मैं कंपनी खड़ी करना या फिर ग्लोबल इंटरनेट सर्विस के बारे में कुछ नहीं जानता था। उसके बाद साल-दर-साल मैंने वे सारी गलतियां की जिनकी आप कल्पना कर सकते हैं। मैंने दर्जनों टेक्निकल मिस्टेक और गलत फैसले लिए।'
उन्होंने आगे लिखा, 'मैंने गलत लोगों पर भरोसा किया और टैलेंटेड लोगों को गलत काम काम सौंपा। आज हमारा समाज मौजूद है इसका कारण यह नहीं है कि हम गलतियों से बचते हैं बल्कि इसका कारण यह है कि हम आने वाली हर चुनौतियों से लड़ने के लिए क्या कर रहे हैं, जबकि हमें यह भी पता होता है कि हम बार-बार फेल हो रहे हैं लेकिन आगे बढ़ने का यही एक तरीका है। अभी हम इस सफर की शुरुआत में हैं और हमें और काम करना है। परिवार और दोस्तों को करीब लाने और इस 14 साल के सफर में मुझे गर्व है कि मैंने कुछ अच्छा किया। आपके साथ चल रहे इस सफर पर मुझे गर्व है।'