Threads: मेटा ने रिलीज किया नया अपडेट, एक साथ आए कई सारे फीचर्स, फोटो में अब कर सकेंगे टैग
Threads के यूजर्स को अब एक नया टैब मिलेगा जिसमें अपलोड किए गए फोटोज और वीडियो एक ही जगह दिखेंगे। इसके अलावा यूजर्स अब नए मार्कअप फीचर को भी इस्तेमाल कर सकेंगे। यह फीचर किसी अन्य यूजर्स के किसी पोस्ट को हाईलाइट करने के लिए है।

विस्तार
Threads ने एंड्रॉयड और आईफोन के लिए एक नया अपडेट जारी किया है जिसके साथ कई सारे फीचर्स मिले हैं। Threads के यूजर्स को अब एक नया टैब मिलेगा जिसमें अपलोड किए गए फोटोज और वीडियो एक ही जगह दिखेंगे। इसके अलावा यूजर्स अब नए मार्कअप फीचर को भी इस्तेमाल कर सकेंगे। यह फीचर किसी अन्य यूजर्स के किसी पोस्ट को हाईलाइट करने के लिए है। अब Threads के यूजर्स इंस्टाग्राम की तरह अपने पोस्ट में किसी अन्य यूजर्स को टैग भी कर सकेंगे।
Threads में इस स्पेशल मीडिया टैब की घोषणा Instagram के प्रमुख एडम मोसेरी ने की। उन्होंने इस फीचर को "यूजर्स द्वारा लंबे समय से मांगी गई सुविधा" बताया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अब उपयोगकर्ता प्लेटफॉर्म पर इमेज शेयर करते समय अन्य उपयोगकर्ताओं को टैग कर सकेंगे। यह वही फोटो टैगिंग सुविधा है जो Instagram पर उपलब्ध है।
Threads उपयोगकर्ताओं के लिए एक तीसरा फीचर भी आ रहा है। एक मार्कअप टूल जो उपयोगकर्ताओं को किसी अन्य उपयोगकर्ता की पोस्ट के कुछ हिस्सों को हाइलाइट करने की अनुमति देगा जब वे उसे साझा करेंगे। अब, जब उपयोगकर्ता किसी पोस्ट को रीपोस्ट करेंगे, तो वे नए मार्कअप टूल का उपयोग कर सकेंगे, जिससे वे ओरिजिनल पोस्ट के कुछ हिस्सों को वर्चुअल हाईलाइटर से चिन्हित कर सकेंगे। इस फीचर की घोषणा इसी महीने की शुरुआत में की गई थी, और अब इसे बड़े पैमाने पर रोल आउट किया जा रहा है।
- WhatsApp: अब पर्सनल चैट में भी मिलेगा यह शानदार फीचर, नहीं मिस करेंगे कोई भी इवेंट
- एक ही फोन नंबर से पूरे परिवार के लिए बनवाएं प्लास्टिक वाला आधार
- आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25: देश के अधिकांश जिलों में 5G रोलआउट से डिजिटल कनेक्टिविटी को मिला बढ़ावा
- Google Photos: गूगल फोटोज में आया बड़ा अपडेट, मिला इमेज मिररिंग का फीचर