Twitter Blue: तालिबानी नेता पैसे देकर खूब ले रहे ब्लू टिक, सब्सक्रिप्शन मॉडल बना वरदान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान से जुड़े कुछ लोगों को ट्विटर का ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन मिला भी था और उनके अकाउंट पर ब्लू टिक आ गया था, लेकिन कुछ समय बाद ट्विटर ने उनसे ब्लू टिक छीन लिया।

विस्तार
अफगानिस्तान पर राज कर रहे तालिबान के अधिकारियों ने ट्विटर (Twitter) के पेड ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सर्विस का उपयोग करके ट्विटर ब्लू टिक खरीदना शुरू कर दिया है। दरअसल, हाल ही में माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने यूजर्स के लिए ब्लू टिक देने की प्रक्रिया में बदलाव किया है और नई ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सर्विस शुरू की है, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया अकाउंट्स को वेरीफाई करवाने के लिए ट्विटर से ब्लू टिक को खरीदा जा रहा है। बता दें कि पहले भी इस सर्विस को शुरू किया गया था लेकिन पहले फर्जी अकाउंट्स की समस्या के चलते इसे बंद कर दिया गया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान से जुड़े कुछ लोगों को ट्विटर का ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन मिला भी था और उनके अकाउंट में ब्लू टिक आ गया था, लेकिन कुछ समय बाद ट्विटर ने उनसे ब्लू टिक छीन लिया। दावा किया जा रहा है कि इस संगठन के अधिकारियों को ट्विटर वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्विटर पर ब्लू टिक मिल सकता है।
हिदायतुल्लाह हिदायत को मिला ब्लू टिक
ब्लू टिक लेने वालों में तालिबान के सूचना विभाग के प्रमुख हिदायतुल्लाह हिदायत भी शामिल थे। बता दें कि ट्विटर पर हिदायतुल्लाह हिदायत के दो लाख के लगभग फॉलोवर हैं। वह अफगानिस्तान की तालिबान सरकार से जुड़ी सूचनाओं के बारे में ट्विटर पर जानकारी देते रहते हैं। बता दें कि इससे पहले तालिबानी मोहम्मद जलाल ने ट्विटर की खरीद पर एलन मस्क की जमकर सराहना की थी।
पेड ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सर्विस
दरअसल, माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने एक बार फिर पेड प्रीमियम वेरिफिकेशन सर्विस 'ट्विटर ब्लू' को लॉन्च किया है। कंपनी ने इस सर्विस को कुछ बदलाव के साथ पेश किया है। कंपनी ने पेड प्रीमियम वेरिफिकेशन सर्विस को लॉन्च करते हुए लिखा था, " हम ट्विटर ब्लू फिर से शुरू कर रहे हैं। यूजर्स को वेब पर सदस्यता के लिए 8 डॉलर प्रतिमाह और iOS पर ब्लू चेकमार्क सहित यूजर्स फीचर्स तक पहुंच प्राप्त करने के लिए 11 डॉलर प्रतिमाह का भुगतान करना होगा। बता दें कि इस सर्विस को पहले फर्जी अकाउंट्स की समस्या के चलते बंद कर दिया गया था।
पहले करना पड़ा था बंद
एलन मस्क ने अक्टूबर में 44 अरब डॉलर में ट्विटर अधिग्रहण करने के बाद कई बड़े बदलाव किए थे, जिनमें से प्रति माह आठ डॉलर के शुल्क में ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन देना भी शामिल है। इस सर्विस को पहले भी शुरू किया गया था, लेकिन अमेरिका में कई फर्जी ट्विटर अकाउंट्स ने 8 डॉलर का भुगतान कर पहले ब्लू टिक हासिल और इसके बाद इन अकाउंट्स से फेक ट्वीट किए गए, इससे परेशान होकर ट्विटर नेब्लू टिक सब्सक्राइबर सेवा को रोकने के आदेश दिए थे। बता दें कि ब्लू टिक वाले फर्जी अकाउंट्स के ट्वीट से अमेरिकी फार्मा कंपनी एली लिलि को करीब 1,223 अरब रुपये का नुकसान झेलना पड़ा था।