फेसबुक की कार्रवाई: तालिबान पर लगाया बैन, संगठन से जुड़े अकाउंट होंगे डिलीट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 17 Aug 2021 02:26 PM IST
सार

फेसबुक ने कहा है कि अमेरिकी कानून के तहत तालिबान एक आतंकवादी संगठन है। ऐसे में उसे फेसबुक की सेवाओं से वंचित करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा तालिबान के सभी अकाउंट डिलीट किए जाएंगे।

विज्ञापन
Taliban is terrorist organization under US law we have banned them from our service says Facebook Spokesperson
तालिबान(सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई

    विस्तार

    दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने तालिबान के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। फेसबुक ने कहा है कि अमेरिकी कानून के तहत तालिबान एक आतंकवादी संगठन है। ऐसे में उसे फेसबुक की सेवाओं से वंचित करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा तालिबान के सभी अकाउंट डिलीट किए जाएंगे। साथ ही तालिबान के समर्थन में पोस्ट करने वाले सभी अकाउंट पर बैन लगाया जाएगा। फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा है कि कंपनी के पास दरी और पाश्तो भाषा के जानकारों की पूरी टीम है जो कि स्थानीय कंटेंट पर नजर रख रही हैं और हमें सूचित कर रही है।

    महिलाओं को शिकार नहीं बनाने का वादा

    अफगानिस्तान में तालिबान के संपूर्ण कब्जे के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है। डर के कारण जहां कई लोग बिना सामान लिए देश छोड़कर भाग रहे हैं वहीं कई लोग घर में दुबके पड़े हैं और इस कारण से देश में काम-काज ठप्प पड़े हैं। ऐसे में अब तालिबानियों के लिए भी मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। इसलिए अब तालिबानी अधिकारी यहां के सरकारी कर्मचारी से काम पर लौटने की अपील कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    इतना ही नहीं उन्होंने महिलाओं को भी सरकार का हिस्सा बनने को कहा है। अफगान स्टेट टीवी को दिए एक साक्षात्कार में तालिबान अधिकारी ने यह भी कहा कि हम महिलाओं को शिकार नहीं बनाना चाहते बल्कि सरकार में रहने की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के युवा भी आगे आएं, हम उन्हें काम करने की पूरी आजादी देंगे। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा का भी भरोसा दिया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इंडियन एयरफोर्स के विमान से 120 भारतीय लौटे देश

    अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद लोग देश छोड़ने की पुरजोर कोशिशों में लगे हैं। हवाई अड्डे पर किसी बस अड्डे और रेलवे स्टेशन से भी अधिक भीड़ है। इसी बीच भारतीय दूतावास के अधिकारी समेत अन्य नागरिकों को लेकर काबुल से रवाना हुआ वायुसेना का विमान गुजरात के जामनगर पहुंच गया है। इस विमान से करीब 120 लोगों को सुरक्षित वतन लाया गया है। वहीं इससे पहले देर रात अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पहली बार अफगानिस्तान संकट पर खुलकर बयान दिया। उन्होंने साफ किया कि अमेरिकी फौज का यहां से जाने का फैसला बिल्कुल सही था।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें