Huawei Mate 20 Pro को मिला बड़ा अपडेट, होंगे ये फायदे

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sun, 10 Mar 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
Huawei Mate 20 Pro Starts Receiving Software Update With ViLTE Support
Huawei Mate 20 Pro

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei ने अपने स्मार्ट फोन फ्लैगशिप स्मार्टफोन हुवावे Mate 20 Pro के लिए ViLTE के लिए अपडेट जारी किया है। इसे अपडेट के बाद यूजर्स बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप की मदद से वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे। ViLTE अपडेट के साथ ही कंपनी ने फरवरी 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी जारी किया है। हुवावे मैट 20 प्रो के लिए जारी ViLTE अपडेट की साइज 158MB है। बता दें कि इस फोन को पिछले साल दिसंबर में भारत में लॉन्च किया गया था।

    Huawei Mate 20 Pro की स्पेसिफिकेशन

    फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित EMUI 9.0 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.39 इंच की क्वॉडएचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3120 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। हुवावे मैटे 20 प्रो में किरिन 980 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली G76 MP10 GPU, 6GB व 8GB रैम और 128 जीबी व 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 40 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, दूसरा कैमरा 20 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। वहीं इस फोन का फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सभी कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। कैमरे के साथ फेस अनलॉक भी मिलेगा। इस फोन में 4200mAh की बैटरी है जो 40 वॉट के चार्जर को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि 30 मिनट की चार्जिंग में बैटरी 70 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। हुवावे मैटे 20 प्रो के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 69,990 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें