Twitter में आया बड़ा बग, अचानक से दिखने लगे दो साल पहले डिलीट हुए ट्वीट्स
दावा किया है कि दो सप्ताह पहले उन्होंने अपने सभी ट्वीट डिलीट कर दिए थे, लेकिन ट्विटर ने उन सभी ट्वीट को री-स्टोर कर दिया है। री-स्टोर हुए ट्वीट में 2020 के ट्वीट्स भी शामिल हैं। द वर्ज के पत्रकार के अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी इस तरह का दावा किया है।

विस्तार
माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter में एक बड़ा बग सामने आया है। Twitter के इस बग के कारण लोगों को उनके डिलीट हो चुके पुराने ट्वीट्स भी दिखने लगे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस बग के सामने आने के बाद यूजर्स से उनकी प्रोफाइल को वेरिफाई करने के लिए भी कहा जा रहा है। साथ ही पुराने ट्वीट के बारे में पूछा जा रहा है।
द वर्ज के एक पत्रकार ने इसका दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि दो सप्ताह पहले उन्होंने अपने सभी ट्वीट डिलीट कर दिए थे, लेकिन ट्विटर ने उन सभी ट्वीट को री-स्टोर कर दिया है। री-स्टोर हुए ट्वीट में 2020 के ट्वीट्स भी शामिल हैं। द वर्ज के पत्रकार के अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी इस तरह का दावा किया है।
एक यूजर ने दावा किया है कि उन्होंने पिछले साल नवंबर में अपने जिन ट्वीट को डिलीट किए थे, वे ट्वीट अब अचानक से दिखने लगे हैं। दावे के मुताबिक 38,000 ट्वीट डिलीट किए गए थे जिनमें से 34,000 को री-स्टोर कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि सर्वर में मौजूद किसी समस्या के कारण ऐसा हो रहा है, हालांकि ट्विटर ने इस संबंध में अभी तक कुछ नहीं कहा है। कुछ यूजर्स ने इस संबंध में ट्विटर से संपर्क किया तो ट्विटर की ओर से ऑटोमेटिक रिप्लाई मिला।
बता दें कि एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर पर 2 घंटे तक के वीडियो को अपलोड और शेयर करने का फीचर जारी किया है। एलन मस्क ने कहा है कि जल्द ही ट्विटर के वीडियो के साथ पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) मोड मिलेगा जिसका फायदा यह होगा कि वीडियो को स्टॉप किए बिना भी टाइमलाइन को स्क्रॉल किया जा सकेगा। इसके अलावा वीडियो को 15 सेकेंड तक रिवाइंड भी किया जा सकेगा, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि PiP मोड सभी के लिए होगा या सिर्फ ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए होगा।
- Whatsapp पर भेजे गए मैसेज ऐसे करें एडिट
- Motorola ने pOLED डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च किया यह फोन, कीमत 30 हजार रुपये से कम
- 50MP कैमरा और तीन दिन की बैटरी लाइफ के साथ Nokia C32 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
- Online Gaming TDS: ऑनलाइन गेमिंग में पैसा जीतने पर कटेगा टैक्स, सीबीडीटी ने कंपनियों को जारी किए निर्देश