फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम के अलावा और भी हैं सोशल प्लेटफॉर्म

फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, गूगल प्लस, वाट्स ऐप जैसी सोशल मीडिया वेबसाइट्स को तो आप बखूबी जानते हैं, लेकिन सोशल मीडिया के कुछ और भी प्लेटफॉर्म हैं, जहां आप इन प्रचलित वेबसाइट्स से कुछ ज्यादा एक्टिविटीज कर सकते हैं।
Peach
यह एक ऐसा ऐप है, जहां आप अपने जज्बात को जीआईएफ (ग्राफिक इंटरचेंज फॉर्मेट) के रोचक अंदाज में आपके भावों को पिक्चर, फनी इमोजी में व्यक्त करने का मौका देता है।
यह आपको मित्रों के साथ जोड़े रखता है, जिससे आप उनकी और अपनी एक्टीविटीज को साझा कर सकते हैं। इस ऐप पर आप ड्रॉइंग, गेमिंग, सॉन्ग आदि एक्टीविटीज कर सकते हैं। यह सोशल ऐप बहुत मजेदार, आसान और उपयोगी है।
Yik Yak ग्रुप चैट

Yik Yak ग्रुप चैट और ग्रुप डिस्कशन के लिए यह ऐप खास चर्चित है। इसके जरिये एक निश्चित दायरे के लोग अपने विचार, राय दे सकते हैं।
ह 4 जी या वाई-फाई के जरिए कनेक्ट होकर कॉलेज डिबेट जैसा माहौल देता है। इस खूबी के चलते यह ऐप छात्रों और कैंपस में खासा पसंद किया जा रहा है।
इतना ही नहीं इस ऐप की मदद से आप यह भी जान सकते हैं कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में किसी खास चीज को लेकर लोग क्या राय रखते हैं और दिल्ली में बैठकर न्यूयॉर्क, लंदन, सिडनी जैसे शहरों के फैशन, ट्रेंड, चर्चा आदि के हॉट टॉपिक को भी जान सकते हैं।
Badoo बैडू ऐप

बैडू ऐप आपको आसपास के ऑनलाइन लोगों को दिखाता है। अगर आप अनजान लोगों से पहचान बढ़ाने में दिलचस्पी रखते हैं, तो यह ऐप आपके लिए खास है। इसके अलावा जिन लोगों को आप जानते हैं अगर वे आपके आस-पास से गुजरते हैं, तो इसका अपडेट भी यह ऐप देता है।
चाहे आप बस, ट्रेन में सफर कर रहे हों, किसी कॉफी शॉप में हों या फिर कहीं नाइट आउट कर रहे हों। यह ऐप आपके आसपास मौजूद परिचितों की जानकारी देता है। नए-नए लोगों से चैट कर आप अपना सोशल दायरा बढ़ा सकते हैं।
इसके अलावा वनीलो, किक, शॉट्स, हाइपर जैसे और भी ढेरों सोशल मीडिया के प्लेटफॉम अपने-अपनी विशेष फीचर्स के साथ मौजूद हैं।