सोशल मीडिया: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी अपना खाता 'कू' पर खोला

योगेश साहू
पीटीआई, नई दिल्ली।योगेश साहू
Fri, 09 Jul 2021 10:08 PM IST
सार

सरकार और सोशल मीडिया मंच ट्विटर में जारी खींचतान के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भारतीय भाषाओं में लोगों से जुड़ने के लिए घरेलू सोशल मीडिया कंपनी 'कू' एप पर अपने खाता खोल लिया है।

विज्ञापन
Social Media: Rashtriya Swayamsevak Sangh also opened its account on Koo App
कू एप - फोटो : Social Media

    विस्तार

    सरकार और सोशल मीडिया मंच ट्विटर में जारी खींचतान के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भारतीय भाषाओं में लोगों से जुड़ने के लिए घरेलू सोशल मीडिया कंपनी 'कू' एप पर अपने खाता खोल लिया है।

    सरकार और ट्विटर में कई मुद्दों समेत नए सूचान प्रौद्योगिकी नियमों पर टकराव के बाद से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने हाल में कू एप पर अपना खाता खोला है।

    विज्ञापन

    कू ने कहा कि उसके प्लेटफार्म से जुड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राजनीति, खेल और मनोरंजन से बड़ी संख्या में हस्तियों ने सोशल मीडिया मंच पर अपना खाता खोला है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी ने एक बयान में कहा कि कू के साथ जुड़ने वाला नया प्रसिद्ध संगठन आरएसएस है। संघ ने कू पर लोगों के साथ जुड़ने के लिए बुधवार को अपना खाता खोला। आरएसएस का कू पर @आरएसएसडॉटओआरजी नाम से खाता है।

    उसने कहा कि पचास लाख से अधिक सदस्यों के साथ आरएसएस भारतीय समाज के विभिन्न पहलुओं में उपस्थिति के साथ संगठनों के एक बड़े निकाय का निर्माण करने वाला एक प्रमुख संगठन है। कू का उपयोग करने वालों की संख्या 65 लाख से अधिक हो गई है। उद्यमी अपरमेय राधाकृष्ण और मयंक बिदावत्का द्वारा शुरू की गई इस भारतीय सोसल नेटवर्किंग साइट ने कहा है कि आरएसएस के प्रवक्ता राजीव टुली ने भी कू पर खाता खोला है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें