Social Media Day 2022: 30 जून को क्यों मनाते हैं सोशल मीडिया डे, क्या है इसका इतिहास

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 30 Jun 2022 01:28 PM IST
सार

सोशल मीडिया की ताकत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यह रातों-रात किसी को स्टार बना सकता है तो किसी को आसमान से जमीन पर भी ला सकता है। सोशल मीडिया पर कोई बात जंगल की आग से भी तेजी से फैलती है।

विज्ञापन
Social Media Day 30 June 2022 know history and significance
Social Media Day 2022 - फोटो : pixabay

    विस्तार

    कम्युनिकेशन की दुनिया में टेलीफोन का दौर सबसे बड़ा परिवर्तन वाला दौर था। उसके बाद फैक्स मशीन ने मोर्चा संभाला और अब सोशल मीडिया दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिकेशन सिस्टम हो गया है। सोशल मीडिया के इस दौर में कोई भी किसी से सेकेंडों में जुड़ सकता है। सोशल मीडिया की ताकत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यह रातों-रात किसी को स्टार बना सकता है तो किसी को आसमान से जमीन पर भी ला सकता है। सोशल मीडिया पर कोई बात जंगल की आग से भी तेजी से फैलती है। आज हम सोशल मीडिया की बातें आपसे इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आज 30 जून है और हर साल 30 जून को सोशल मीडिया डे के तौर पर मनाया जाता है। आइए इस खास दिन पर सोशल मीडिया से जुड़ी खास बातें जानते हैं....

    World Social Media Day की शुरुआत Mashable ने 30 जून 2010 को की थी। Mashable एक टेक्नोलॉजी वेबसाइट है। सोशल मीडिया दिवस को मनाने का मतलब पूरी दुनिया के कम्युनिकेशन सिस्टम को एक सम्मान देना है। आज हर कोई हर दिन कोई-ना-कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा है। हर साल लोग 30 जून को #SMDay के साथ सोशल मीडिया दिवस सेलिब्रेट करते हैं।

    विज्ञापन

    दुनिया का पहला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Sixdegrees को माना जाता है जिसे 1997 में लॉन्च किया गया था। इसके फाउंडर का नाम Andrew Weinreich है। सिक्सडिग्रीज साइट के जरिए लोग परिवार के सदस्यों, दोस्तों के साथ ग्रुप बना सकते थे। Sixdegrees के यूजर्स लाखों में थे लेकिन 2001 में इसे बंद कर दिया गया। Sixdegrees काफी हद तक फेसबुक जैसा ही था। Sixdegrees पर भी आप प्रोफाइल बना सकते थे और लोगों से फेसबुक की तरह की जुड़ सकते थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Social Media Day 2022: 30 जून को क्यों मनाते हैं सोशल मीडिया डे, क्या है इसका इतिहास

    आधुनिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का तमगा Friendster को मिला है जिसे 2002 में लॉन्च किया गया। यह एशिया में काफी लोकप्रिय था। LinkedIn को पहला बिजनेस आधारित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म माना जाता है जिसे 2003 में लॉन्च किया गया। MySpace भी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म था जिसे 2004 में लॉन्च किया गया और इसी साल फेसबुक भी लॉन्च होगा। 2006 तक MySpace का ही दबदबा था और यह दुनिया का सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन गया था।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें