Snapchat में होने वाली है छंटनी, 3,371 करोड़ के नुकसान के बाद कंपनी का बड़ा कदम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 09 Aug 2022 10:27 AM IST
सार

स्नैप के सीईओ इवान स्पीगल ने मई में एक मेमो में कर्मचारियों से कहा था कि कंपनी इस साल के नई नौकरियों कम देगी। उन्होंने कर्मचारियों को कमजोर अर्थव्यवस्था के प्रभावों के बारे में भी आगाह किया है।

विज्ञापन
Snap Reportedly Plans to Lay Off Employees Managers Discussing Job Cuts for Their Teams details here
Snapchat - फोटो : Istock

    विस्तार

    Snapchat की पैरेंट कंपनी Snap में जल्द ही बड़े स्तर पर छंटनी होने वाली है। अंग्रेजी टेक वेबसाइट द वर्ज की रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है, हालांकि यह छंटनी कब होगी और कितने लोगों को नौकरी से निकाला जाएगा, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि Snap में करीब 6,000 कर्मचारी हैं।

    Snapchat ने इस रिपोर्ट पर Reuters के सवालों का जवाब देने से मना कर दिया है। छंटनी करने की तैयारी करने वाली कंपनियों की लिस्ट में Snap अकेले नहीं है। इस लिस्ट में कई बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी, crypto एक्सचेंज फर्म और फाइनेंशियल फर्म भी हैं। कई बड़ी कंपनियों ने भी कहा है कि वे इस साल नई भर्तियां बहुत ही कम करेंगी।

    विज्ञापन

    फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी मेटा ने भी इस साल इंजीनियरों की नियुक्ति में कम-से-कम 30 फीसदी की कटौती की है। इसकी जानकारी खुद मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इसी साल जून में दी थी। उन्होंने अपने कर्मचारियों को एक भारी आर्थिक मंदी के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    स्नैप के सीईओ इवान स्पीगल ने मई में एक मेमो में कर्मचारियों से कहा था कि कंपनी इस साल के नई नौकरियों कम देगी। उन्होंने कर्मचारियों को कमजोर अर्थव्यवस्था के प्रभावों के बारे में भी आगाह किया है। कंपनी के शेयर में भी 25 फीसदी की गिरावट देखी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी कई मोर्चों पर नुकसान का सामना कर रही है।

    स्नैप को हाल ही में समाप्त हुई तिमाही में उसका घाटा लगभग तीन गुना बढ़कर 422 मिलियन डॉलर (लगभग 3,371 करोड़ रुपये) हो गया, बावजूद इसके कंपनी के राजस्व में उम्मीद से अधिक 13 फीसदी की वृद्धि हुई, हालांकि कंपनी ने अपने निवेशकों से एक पत्र में कहा है कि वह परिणाम से खुश नहीं है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें