Twitter: एलन मस्क के ट्विटर खरीदने को लेकर 2015 में ही हो गई थी भविष्यवाणी, इस कार्टून से हुआ खुलासा
मस्क ने ट्विटर पर खुलासा किया है कि 2015 में कैसे सिम्पसंस ने उनके ट्विटर अधिग्रहण की भविष्यवाणी की थी। मस्क ने 2015 के एनिमेटेड सिटकॉम एपिसोड की एक फोटो भी शेयर की है।

विस्तार
दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने पिछले महीने ही माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को अपने नाम किया है। हालांकि, ट्विटर को खरीदने की प्रक्रिया इस साल की शुरुआत से ही चर्चा का विषय रही थी। ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क के फैसले और उनके ट्वीट भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक बाद फिर मस्क ने ट्वीट करके यह दावा किया है कि उनके द्वारा ट्विटर खरीदे जाने की भविष्यवाणी 2015 में ही कर दी गई थी। हालांकि, यह बात हैरान करने वाली है, लेकिन मस्क ने इसको साबित करने के लिए एक सबूत भी शेयर किया है।
दरअसल, मस्क ने ट्विटर पर खुलासा किया है कि 2015 में कैसे सिम्पसंस ने उनके ट्विटर अधिग्रहण की भविष्यवाणी की थी। मस्क ने 2015 के एनिमेटेड सिटकॉम एपिसोड की एक फोटो भी शेयर की है, जो उनके द्वारा ट्विटर की खरीद के बारे में प्रतीत होती है। दरअसल, मस्क ने 2015 में अमेरिकी कार्टूनिस्ट सिम्पसंस द्वारा बनाया गया एक कॉमिस कार्टून को अपनी पोस्ट में शेयर किया है और लिखा है, ''सिम्पसन ने भविष्यवाणी की थी कि मैं ट्विटर खरीदूंगा S26E12।''
दरअसल, इस एनिमेटेड एपिसोड के शुरुआती दृश्य, "द मस्क हू फेल टू अर्थ," में लिसा सिम्पसन को "होम ट्वीट होम" साइन के साथ एक बर्डहाउस की देखभाल करते हुए दिखाया गया है। जब एक चील कुछ चिड़ियों के बच्चों को पकड़कर मारती है तो वह उन्हें दाना खिला रही होती है। मस्क अपने रॉकेट जहाज में आते हैं, क्योंकि चील दूर जा रही होती है। चील इसके बाद विमान की आग से नष्ट हो जाता है।
एपिसोड में इसके बाद सिम्पसन बार्ट को अपना बेसबॉल बैट हथियाने का निर्देश देते हैं और कहते हैं कि अपने खुद को संभालो, परिवार। हम अपने से कहीं ज्यादा बुद्धिमत्ता वाले प्राणी से मिलने वाले हैं। इसके बाद मस्क अपना अंतरिक्ष हेलमेट उतारते हैं और खुद की पहचान करते हैं। हैलो, मैं एलन मस्क हूं। इसी दौरान होमर उसके सिर पर बल्ला फेंकता है। लिसा चिल्लाती है, "पापा, नहीं! एलन मस्क संभवतः सबसे महान जीवित आविष्कारक हैं।"
एपिसोड में डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भी दावा
सिर्फ इतना ही नहीं इस शो के एक एपिसोड में डोनाल्ड ट्रंप का 2024 में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने और रिपब्लिक पार्टी से नामांकन भरने की मांग को लेकर भी दावा है। द सिम्पसंस के निर्माता अल जीन ने होमर सिम्पसन की विशेषता वाले शो के 2015 के एपिसोड से एक क्लिप ट्विटर पर शेयर किया और लिखा, राष्ट्रपति हस्ताक्षर अभियान "ट्रंप 2024"।