Satta Ka Sangram: कल अजमेर में होगा 'सत्ता का संग्राम', यहां लोगों से जानेंगे मुद्दे और नेताओं से होंगे सवाल

अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेरअर्पित याज्ञनिक
Tue, 02 Apr 2024 08:02 PM IST
सार

अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम कल बुधवार को राजस्थान के अजमेर पहुंचेगा। यहां सुबह चाय पर चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने जाएंगे। वहीं, शाम को राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं के सवालों के जवाब देंगे।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram: 'Satta Ka Sangram' will be held in ajmer tomorrow
सत्ता का संग्राम अजमेर में - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    अमर उजाला के चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' की शुरुआत 27 मार्च को राजस्थान के अलवर से हुई। बुधवार (03 अप्रैल) को अजमेर लोकसभा क्षेत्र में सत्ता का संग्राम होगा। यहां हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे। यहां के मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर वोटरों के बीच जा रहे हैं।

    हर दिन जानेंगे नई लोकसभा सीट का मिजाज

    चुनावी यात्रा के दौरान अमर उजाला का यह चुनावी रथ हर रोज नई लोकसभा सीट पर जाएगा। इस दौरान उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चाय पर चर्चा होगी। अनौपचारिक बातचीत में जनता के मुद्दों, उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। हम युवाओं के बीच जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं और उम्मीदों पर चर्चा करेंगे। नए भारत के नए मतदाताओं की सपनों की उड़ान को पंख कैसे लगेंगे, इस पर भी चर्चा करेंगे।

    विज्ञापन

    बुधवार को कब और कहां होंगे कार्यक्रम

    सुबह 8 बजे: चाय पर चर्चा

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    स्थान :

    ज्ञान विहार के बाहर, पुष्कर रोड, अजमेर

    सुबह 11 बजे:

    युवाओं से बात

    स्थान :

    सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, अजमेर

    शाम 5 बजे:

    राजनीतिक दलों से चर्चा

    स्थान :

    रेल उद्यान, राजा साइकिल चौराहा, अजमेर

    इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे

    amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें