फेसबुक पर हुआ 66 साल के बुजुर्ग को प्यार, लगा 35 लाख का चूना तब आया होश

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 28 Jul 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
Retired Banker fall in love with facebook freind from Gurugram Conned Online Lost 35 Lakhs
facebook love

    कहते हैं कि प्यार अंधा होता है और अंधे प्यार की कीमत भारी चुकानी पड़ती है। आजकल कई लोगों को ऑनलाइन ही प्यार हो जा रहा है। इसका फायदा कई लड़के फेसबुक पर लड़कियों के नाम से आईडी बनाकर लोगों को चुना लगा रहे हैं। एक ऐसे में ही प्यार में 66 साल के बुजुर्ग ने अपने 35 लाख रुपये गंवा दिए हैं। फेसबुकिया प्यार ने गुरुग्राम के रहने वाले 66 साल के एक रिटायर बैंककर्मी को 35 लाख का चूना लगा दिया है। आइए जानते हैं पूरी तरह से इस फिल्मी कहानी के बारे में।

    Mobile user
    Mobile user

    गुरुग्राम के रहने वाले एक 66 साल के रिटायर बैंककर्मी को इसी साल 9 मई एक दिन फेसबुक पर जेनी एंडरसन नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आया। इसके बाद धीरे-धीरे बातें होने लगी। महिला ने बुजुर्ग को बताया कि लंदन में अपने परिवार के साथ रहती है और भारत समेत कई देशों में उसका बिजनेस के सिलसिले से आना जाना है। महिला ने बताया कि उसकी गहने की दुकान है। इसके बाद बुजुर्ग और महिला के बीच व्हाट्सएप पर भी बात होने लगी।

    bank note
    bank note

    महिला की बातों पर यकीन करने के बाद बुजुर्ग ने बिना किसी को कुछ बताए महिला के खाते में 13 लाख रुपये जमा करा दिए। इसके बाद धीरे-धीरे शख्स ने लोगों से कर्ज लेकर और 22 लाख रुपये उसके खाते में भेजे। असली खेल तब शुरू हुआ जब महिला ने बुजुर्ग को लंदन मिलने के बुलाया, लेकिन शख्स के मना करने पर महिला ने कहा कि वह खुद भारत आ रही है। उसने बताया कि वह मुंबई में फ्लाइट से उतरेगी और फिर दिल्ली के लिए रवाना होगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें