नियुक्ति: फेसबुक इंडिया के पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर बने राजीव अग्रवाल, पहले UBER में दे चुके हैं सेवाएं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 20 Sep 2021 11:15 AM IST
सार

राजीव उबर इंडिया और साउथ एशिया के पब्लिक पॉलिसी हेड थे। राजीव अग्रवाल इससे पहले 26 साल आईएए के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे उत्तर प्रदेश के 9 जिलों में अपनी सेवा दे चुके हैं।

विज्ञापन
Rajiv Aggarwal appointed as director of public policy of  Facebook in India
Facebook - फोटो : social media

    विस्तार

    फेसबुक इंडिया ने पूर्व आईएएस ऑफिसर राजीव अग्रवाल को पब्लिक पॉलिसी का डायरेक्टर नियुक्त किया है। राजीव भारत में फेसबुक की पॉलिसी और उसके बाद विकास को लेकर होने वाले बदलाव आदि के लिए जिम्मेवार होंगे। फेसबुक ने आज यानी सोमवार को अपने पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर के पद के लिए राजीव के नाम की घोषणा की है। राजीव अग्रवाल, अंखी दास की जगह लेंगे जिन्होंने विवाद के बाद पिछले साल अक्तूबर में इस्तीफा दे दिया था।

    राजीव अग्रवाल की भारत में सबसे बड़ी जिम्मेदारी यूजर सेफ्टी, डाटा प्रोटेक्शन और प्राइवेसी को लेकर होगी। अग्रवाल भारत में फेसबुक इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अजीत मोहन को रिपोर्ट करेंगे। राजीव इससे पहले Uber में सेवा दे रहे थे। राजीव उबर इंडिया और साउथ एशिया के पब्लिक पॉलिसी हेड थे। राजीव अग्रवाल इससे पहले 26 साल आईएए के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे उत्तर प्रदेश के 9 जिलों में अपनी सेवा दे चुके हैं।

    विज्ञापन

    राजीव अग्रवाल की नियुक्ति के बाद फेसबुक ने अपने एक बयान में कहा है कि राजीव ने एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (वाणिज्य मंत्रालय) में संयुक्त सचिव के रूप में बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर) पर भारत की पहली राष्ट्रीय नीति का संचालन किया है। इसके अलावा राजीव अपने कार्यकाल के दौरान भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार मंच से भी जुड़े थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फेसबुक की अंखी दास ने 2020 में छोड़ा था पद

    बता दें कि पिछले साल फेसबुक की इंडिया पॉलिसी हेड अंखी दास ने पद छोड़ा था। उनपर भाजपा के प्रति पक्षपात का आरोप लगा था। उनके कार्यकाल में देश में नफरत भरे भाषणों के फेसबुक पर प्रसारण को लेकर विवाद उठा था। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने आरोप लगाया था कि फेसबुक ने मुस्लिम विरोधी पोस्ट की छूट दे दी थी। हालांकि फेसबुक ने आरोप से इनकार किया था और कहा था कि वह किसी पार्टी का समर्थन नहीं करती। अंखी दास भारत में फेसबुक की पहली अधिकारी थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें