राहुल गांधी बोले- सच्ची सरकार चाहिए, लोगों ने कहा- आलू से सोना बना दो एक बार

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 11 Dec 2018 09:33 AM IST
Rahul Gandhi Said India Needs A True Government, social media makes fun
राहुल गांधी - फोटो : Facebook

    आज पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2018 का परिणाम आने वाला है। मतगणना की गिनती भी शुरू हो गई है। ऐसे में कांग्रेस हो या भाजपा सभी की धड़कने बढ़ गई हैं, क्योंकि वोटिंग के बाद एक्जिट पोल के नतीजों ने सबकों चौंक दिया है। परिणाम आने से पहले नेताओं के बीच बयानबाजी भी शुरू हो गई है।

    इसी बीच कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद सत्र से एक दिन पहले विपक्षी दलों की बैठक में कहा, भारत को अब एक सच्ची सरकार की जरूरत है। एक ऐसी सरकार जो झूठा प्रचार न करती हो। वह फर्जी दावे न करती हो। मोदी सरकार को संवैधानिक मूल्यों और उनकी भावना से कोई सरोकार नहीं है।

    राहुल गांधी के इस बयान पर सोशल मीडिया पर भी खूब बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर लोगों ने राहुल गांधी पर कई कॉमेंट किए हैं। इनमें से एक कॉमेंट में यह भी कहा गया है कि आलू से सोना बना दो एक बार। किसी ने कहा कि 10 साल देखा हमने.. कैसी सरकार थी ! घोटालों का कीर्तिमान स्थापित हुआ था ! ना कोयला बचा था न हथियार ख़रीदने के पैसे !

    सारे कॉमेंट आप यहां से पढ़ सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें