सोशल मीडिया फॉलोअर्स: PM मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को छोड़ा पीछे, राहुल गांधी से 10 गुना आगे

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 07 May 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
Prime minister Narendra Modi second most followed politician globally on social media: Report
PM MODI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दुनिया के दूसरे नेता हैं। पहले नंबर पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं।

    डिजीटल मार्केटिंग प्लेटफॉर्म एसईएमरश द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, मोदी के फेसबुक, टि्वटर और इंस्टाग्राम पर कुल 11.09 करोड़ फॉलोअर हैं। ओबामा के कुल फॉलोअर 18.27 करोड़ हैं।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘दुनियाभर में 11 करोड़ फॉलोअर्स के साथ नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पछाड़ दिया है जिनके दुनियाभर में 9.6 करोड़ फॉलोअर्स हैं। हालांकि ट्रंप टि्वटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दुनिया के दूसरे नेता हैं।’’

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिपोर्ट के अनुसार, मोदी के फेसबुक पर 4.3 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स, टि्वटर पर 4.7 करोड़ से अधिक और इंस्टाग्राम पर दो करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं।

    कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के फेसबुक, इंस्टाग्राम और टि्वटर पर मिलाकर 1.2 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

    ये भी पढ़ेंः क्या सच में मोदी सरकार ने चोरी से विदेश भेजा 200 टन सोना?

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें