PM Modi: पीएम मोदी ने व्हाट्सएप चैनल पर लोगों को दिया धन्यवाद, कहा- हम बातचीत जारी रखेंगे

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 25 Sep 2023 03:43 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब हम 50 लाख से अधिक का समुदाय बन गए हैं और मैं आप में से प्रत्येक के निरंतर समर्थन और जुड़ाव के लिए आभारी हूं।

विज्ञापन
PM Modi thanked WhatsApp community for joining his chann said We will keep the conversation going
PM Modi - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए व्हाट्सएप समुदाय को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि अब हम 50 लाख से अधिक का समुदाय बन गए हैं और मैं आप में से प्रत्येक के निरंतर समर्थन और जुड़ाव के लिए आभारी हूं। हम बातचीत जारी रखेंगे और इस अद्भुत माध्यम से विविध मुद्दों पर जुड़े रहेंगे। बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी ने अपना व्हाट्सएप चैनल लाइन किया है। अब प्रधानमंत्री मोदी के व्हाट्सएप चैनल पर 5.2 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं।

    5 मिलियन यानी 50 लाख से अधिक फॉलोअर्स होने पर मोदी ने व्हाट्सएप समुदाय को धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने अपने चैनल पर लिखा, " चूंकि हम 50 लाख से अधिक का समुदाय बन गए हैं, मैं उन सभी का आभारी हूं जो मेरे व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से मुझसे जुड़े हैं! आप में से प्रत्येक के निरंतर समर्थन और जुड़ाव के लिए आभारी हूं। हम बातचीत जारी रखेंगे और इस अद्भुत माध्यम से विविध मुद्दों पर जुड़े रहेंगे।"

    विज्ञापन

    बता दें कि पीएम मोदी ने 14 सितंबर को व्हाट्सएप चैनल लाइव किया है। तब से ही मोदी को जमकर फॉलो किया जा रहा है। एक हफ्ते से भी कम समय में इसके 5 मिलियन फॉलोअर्स हो गए। फिलहाल पीएम मोदी, व्हाट्सएप चैनल पर सबसे ज्यादा और सबसे तेज फॉलोअर्स वाले विश्व नेता हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें