Operation Sindoor: आईटी मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, सभी के लिए मानना है जरूरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sun, 11 May 2025 12:36 PM IST
सार

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने नागरिकों के लिए क्या करें और क्या ना करें की एक सूची साझा की है। यह एडवाइजरी शुक्रवार को मंत्रालय ने X (पूर्व में ट्विटर) पर जारी की, जिसका उद्देश्य लोगों को साइबर सुरक्षा और गलत सूचना से बचने के प्रति जागरूक करना है।

विज्ञापन
Operation Sindoor IT Ministry issued advisory it is important for everyone to follow it
Operation Sindoor - फोटो : PTI

    विस्तार

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद सोशल मीडिया पर बढ़ती गलत सूचनाओं को देखते हुए भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने नागरिकों के लिए क्या करें और क्या ना करें की एक सूची साझा की है। यह एडवाइजरी शुक्रवार को मंत्रालय ने X (पूर्व में ट्विटर) पर जारी की, जिसका उद्देश्य लोगों को साइबर सुरक्षा और गलत सूचना से बचने के प्रति जागरूक करना है।

    • हमेशा साइबर सुरक्षा उपायों का पालन करें। ऑनलाइन सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध लिंक या पोस्ट से सावधान रहें।
    • किसी भी खबर को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें। आप PIB फैक्ट चेक या अन्य विश्वसनीय फैक्ट चेकिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं।
    • सरकारी हेल्पलाइन, सलाह और राहत से जुड़ी जानकारी को साझा करें ताकि प्रभावित इलाकों के लोग सही जानकारी तक पहुंच सकें।
    • देशभक्ति और जिम्मेदारी के साथ सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें।
    • ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी संवेदनशील जानकारी जैसे कि सेना की गतिविधियों या तैनाती से जुड़ी बातें सोशल मीडिया पर शेयर न करें।
    • किसी भी अप्रमाणित या अपुष्ट सूचना को फॉरवर्ड या पोस्ट न करें।
    • दंगे, हिंसा या सांप्रदायिक तनाव को भड़काने वाली सामग्री शेयर करने से बचें।
    • किसी भी संदिग्ध जानकारी या फर्जी खबर को नजरअंदाज न करें, उसकी रिपोर्ट करें।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें