OnePlus के को-फाउंडर कार्ल पेई का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, हैकर ने किया फर्जी क्रिप्टोकरेंसी वेंचर का एलान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 25 May 2021 05:35 PM IST
सार

कार्ल पेई ने साल 2013 में वनप्लस की शुरुआत की थी और उसके बाद से ही इन्हें लोकप्रियता मिली।

OnePlus Co Founder Carl Pei Twitter Account hacked Hackers Falsely Claimed His Cryptocurrency Venture
Carl Pei Twitter Account hacked - फोटो : twitter

    विस्तार

    OnePlus के को-फाउंडर कार्ल पेई (Carl Pei) का ट्विटर अकाउंट मंगलवार को हैक हो गया था। कार्ल पेई के अकाउंट से हैकर्स ने उनके नए वेंचर में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने के ट्वीट किए। हैक होने के बाद कार्ल पेई के अकाउंट से ट्वीट किया गया कि उनके नए वेंचर Nothing ने क्रिप्टोकरेंसी की शुरुआत की है जिसका नाम Nothing Coin रखा गया है। इस ट्वीट के जरिए कार्ल पेई के फॉलोअर्स से नथिंग क्वाइन को खरीदने की भी अपील की गई, हालांकि थोड़ी देर बाद ही अकाउंट को हैकर्स के कब्जे से छुड़ा लिया गया और कार्ल पेई ने ट्वीट किया कि यह फर्जी ट्वीट और उनकी कंपनी ने क्रिप्टोकरेंसी में कदम नहीं रखा है।

    कार्ल पेई ने साल 2013 में वनप्लस की शुरुआत की थी और उसके बाद से ही इन्हें लोकप्रियता मिली। उसके बाद कार्ल पेई ने पिछले साल अपनी नई कंपनी Nothing की शुरुआत की है। नथिंग का पहला वायरलेस ईयरबड्स भी अगले महीने लॉन्च होने जा रहा है। Nothing के पहले ईयरबड्स का नाम Nothing Ear 1 होगा। इसका सीधा मुकाबला एपल एयरपॉड्स के साथ-साथ सैमसंग गैलेक्सी बड्स और वनप्लस बड्स से होगा।

    Nothing Ear 1 को कार्ल पेई और उनकी टीम ने डिजाइन और तैयार किया है जिसमें स्मार्टफोन ब्रांड Essential और इंडस्ट्रियल डिजाइन फर्म Teenage इंजीनियरिंग के लोग शामिल हैं। कंपनी के इस अनोखे नाम को लेकर कार्ल पेई ने कहा है कि नाम के पीछे का मकसद एक ऐसी टेक्नोलॉजी लाना है जो लोगों की जिंदगी में प्रभावित होते हुए भी अदृश्य रहे।

    बता दें कि Nothing के लिए अन्य कंपनियों की तरह भारत बहुत बड़ा बाजार है। कंपनी ने हाल ही में सैमसंग मोबाइल के पूर्व वरिष्ठ कार्यकारी मनु शर्मा को अपने भारतीय परिचालन की देखरेख के लिए नियुक्त किया है। इसके अलावा खबर यह भी है कि कंपनी भारतीय बाजार के लिए कई अन्य टैलेंट को भी नियुक्त करने की तैयारी कर रही है

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें