नागरिकता कानून: पुलिस ने फेसबुक और ट्विटर को जारी किया फरमान, आपत्तिजनक सामग्री हटाने को कहा

Pranjal Dixit
टेक डेस्क, अमर उजालाPranjal Dixit
Fri, 20 Dec 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
nrc:delhi police writes letter to facebook and twitter for removing objectionable content on NRC CAA
फोटो : सोशल मीडिया

    दिल्ली पुलिस ने फेसबुक और ट्विटर सहित विभिन्न सोशल मीडिया मंचों से करीब 60 खातों से आपत्तिजनक सामग्री हटाने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए पत्र लिखा है।

    एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ अफवाहों को रोकने के लिए काम कर रही है।

    विज्ञापन

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने लोगों से अफवाह फैलाने वाले उपयोक्ताओं के खातों की जानकारी देने की भी अपील की है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘दिल्ली पुलिस ने ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम से उनके मंच पर मौजूद आपत्तिजनक सामग्री हटाने के लिए पत्र लिखा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उन्होंने कहा, ‘हम पिछले तीन-चार दिन से सोशल मीडिया हैंडल पर नजर रख रहे हैं और आपत्तिजनक सामग्री और तनाव बढ़ाने वाले पोस्ट की पहचान की जा रही है।’

    दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी मंदीप सिंह रंधावा ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर भरोसा नहीं करे और इसकी जानकारी पुलिस को दे।

    उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग अफवाह फैलाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगाी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें