साइबर सुरक्षा: अब फेसबुक मैसेंजर पर संदेश और कॉल होंगी पूरी तरह गोपनीय

Jeet Kumar
एजेंसी, कैलिफोर्निया।Jeet Kumar
Sat, 14 Aug 2021 03:22 AM IST
सार
विज्ञापन
Now messages and calls on Facebook Messenger will be completely Encrypted
Facebook - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

    विस्तार

    अब आपके फेसबुक मैसेंजर से भेजे जाने वाला मैसेज या इससे की जाने वाली वॉयस या वीडियो कॉल पूरी तरह गोपनीय होंगी। फेसबुक इंक ने शुक्रवार को अपने मैसेंजर एप में एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन की शुरुआत कर दी है, जिससेे इस एप के जरिये होने वाला कम्युनिकेशन अब भेजने वाला और पाने वाला ही देख पाएंगे यानी उसे बीच में हैक नहीं किया जा सकेगा।

    फेसबुक ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में इस सुरक्षा फीचर को शुरू किए जाने की जानकारी दी। हालांकि फिलहाल यह फीचर कुछ खास देशों में ही उपलब्ध होगा। लेकिन बाद में इसे सभी देशों में शुरू किए जाने की योजना है।

    विज्ञापन

    बता दें कि फेसबुक की ही सहयोगी कंपनी व्हाट्सएप की एप पर पहले से ही एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन का उपयोग किया जाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें