Twitter Deal: एलन मस्क के मालिक बनने के बाद हुए हैं ये पांच बड़े बदलाव, देखिए पूरी लिस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 02 Nov 2022 03:17 PM IST
सार

हाल ही में एक लेखक Stephen King ने पेड ब्लू टिक का विरोध करते हुए मस्क को गाली तक दे डाली थी, जिसके बाद एलन मस्क ने लेखक के ट्वीट का रिप्लाई देते हुए लिखा था कि आठ डॉलर के बारे में क्या ख्याल है?

New Changes In Twitter After Elon Musk Become New CEO Check Full List In Hindi
ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    विश्व के सबसे धनी व्यक्ति एलन मस्क ने 27 अक्तूबर को 44 बिलियन डॉलर (करीब 3,36,910 करोड़ रुपये) खर्च करके ट्विटर को अपने नाम किया। ट्विटर के मालिक बनते ही मस्क ने कई बड़े बदलाव करना शुरू कर दिया। सबसे बड़े बदलाव के रूप में ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए पेड सुविधा को शामिल करना है। जी हां अब माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए आठ डॉलर (करीब 660 रुपये) प्रति माह का भुगतान करना होगा। मस्क ने खुद इसकी घोषणा की। वहीं ट्विटर पर दो नए फीचर्स भी जारी किए गए हैं। चलिए जानते हैं एलन मस्क के मालिक बनने के बाद ट्विटर पर क्या-क्या बड़े बदलाव किए गए है।

    जैसे ही एलन मस्क ने पेड ब्लू टिक का इशारा किया था, सोशल मीडिया पर इसका जमकर विरोध हुआ था। इसके बावजूद कल यानी 1 नवंबर को ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने ट्विटर पर 'ब्लू टिक' के लिए कीमत की घोषणा कर दी है। एलन मस्क की घोषणा के मुताबिक, ट्विटर पर 'ब्लू टिक' की कीमत आठ डॉलर (करीब 660 रुपये) प्रति माह होगी। बता दें कि हाल ही में एक लेखक Stephen King ने पेड ब्लू टिक का विरोध करते हुए मस्क को गाली तक दे डाली थी, जिसके बाद एलन मस्क ने लेखक के ट्वीट का रिप्लाई देते हुए लिखा था कि आठ डॉलर के बारे में क्या ख्याल है? बता दें कि इससे पहले ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए पहले 19.99 डॉलर (करीब 1,600 रुपये) चार्ज करने की बात कही जा रही थी।

    मस्क द्वारा ट्विटर खरीदते ही डाउनवोट फीचर को जारी किया गया है। नए डाउनवोट फीचर को पोस्ट के लिए नहीं बल्कि पोस्ट के रिप्लाई के लिए पेश किया गया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स को आपत्तिजनक भाषा और गैर जरूरी कमेंट से निपटने में मदद मिलेगी। इस फीचर को खासकर यूजर्स के ट्वीट पर कंट्रोल बढ़ाने के लिए पेश किया गया है। इस फीचर की खास बात यह है कि डाउनवोट सार्वजनिक नहीं होंगे और उन्हें फ्रंट-एंड पर काउंट भी नहीं किया जा सकेगा। वही कंपनी का वादा है कि डाउनवोट निजी रहेंगे, ये वोट सार्वजनिक नहीं किए जाएंगे। साथ ही इन्हें ट्वीट करने वाले या किसी अन्य यूजर्स के साथ शेयर भी नहीं किया जा सकेगा। कंपनी का मानना है कि इस फीचर्स की मदद से ट्विटर यूजर्स को हाई क्वालिटी कंटेंट को प्राथमिकता देने में मदद मिलेगी और यूजर्स अपनी पोस्ट को ठीक से मैनेज भी कर सकेंगे। इस फीचर को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए पेश किया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें