MP Weather Today: नवंबर में ही कांपा मध्यप्रदेश, इंदौर-भोपाल में पारा रिकॉर्ड स्तर तक गिरा, चल रही शीतलहर

संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपालसंदीप तिवारी
Fri, 14 Nov 2025 07:07 PM IST
सार

नवंबर में ही मध्यप्रदेश कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है। इंदौर-भोपाल समेत कई शहरों में पारा रिकॉर्ड स्तर तक गिर चुका है।गुरुवार-शुक्रवार की रात शिवपुरी सबसे ज्यादा सर्द रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक लुढ़क गया। कुछ हिस्सों में कोल्ड वेव की स्थिति बनी हुई है।

MP Weather Today: Madhya Pradesh shivered in November itself, temperatures dropped to record levels in Indore
मौसम - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    मध्यप्रदेश में इस बार नवंबर की शुरुआत से ही सर्दी अपने चरम पर है। इंदौर और भोपाल सहित कई शहरों में तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ गिरावट दर्ज की है। इंदौर में 25 साल बाद इतनी कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है, जबकि भोपाल में लगातार सात रातों से न्यूनतम पारा 9 डिग्री से नीचे बना हुआ है। जबलपुर में भी रात का तापमान तेजी से फिसला है। गुरुवार-शुक्रवार की रात शिवपुरी सबसे ज्यादा सर्द रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक लुढ़क गया। वहीं राजधानी भोपाल और इंदौर में पारा मामूली बढ़ने के बावजूद 10 डिग्री के नीचे ही बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री और इंदौर में 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले एक हफ्ते से लगातार गिरावट के कारण दोनों शहरों में ठंड का असर ज्यादा महसूस हो रहा है। जबलपुर में तापमान 9.4 डिग्री, ग्वालियर में 10.5 डिग्री और उज्जैन में 11.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। नौगांव (छतरपुर) और राजगढ़ में 8.2 डिग्री, उमरिया में 8.6 डिग्री, रीवा में 8.8 डिग्री, जबकि छिंदवाड़ा और बालाघाट के मलाजखंड में पारा 9.5 डिग्री तक रहा। मंडला में 9.6 डिग्री दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें- एसआईआर में सहयोग के लिये हेल्प डेस्क स्थापित, अब तक 95.54% फॉर्म छप चुके, 53.83% वितरित हुए

    उत्तर से आ रही बर्फीली हवा का मैदानी इलाकों पर ज्यादा असर

    मौसम विशेषज्ञ अरुण शर्मा के मुताबिक, उत्तर दिशा से आने वाली तेज और ठंडी हवाएं ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, इंदौर, सागर और भोपाल संभाग में अधिक प्रभाव डाल रही हैं। पचमढ़ी दक्षिण भाग में होने के कारण यहां तक हवाएं उसी तीव्रता से नहीं पहुंच रहीं, इसलिए वहां रातें उतनी सर्द नहीं हो रही हैं।लगातार सप्ताह से मैदानी मध्यप्रदेश हिमालयी शहरों से ज्यादा ठंड महसूस कर रहा है।

    यह भी पढ़ें- एमपी में कड़ाके की ठंड, दिन का पारा 25 डिग्री से नीचे लुढ़का, कई शहरों में चल रही शीतलहर

    प्रदेश में कोल्ड डे और कोल्ड वेव दोनों की स्थिति

    इस समय मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे और कोल्ड वेव की स्थिति बनी हुई है।अनूपपुर और बालाघाट में कोल्ड डे भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर और शहडोल संभाग के कई जिलों में कोल्ड वेव का असरमौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि जब न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे हो और अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5°C या उससे अधिक गिर जाएतो उसे कोल्ड डे माना जाता है। अनूपपुर और बालाघाट में फिलहाल यही स्थिति है, जहां दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें