अगर आप भी सोशल मीडिया पर इस तरह से रहते है एक्टिव, कर रहे है सबसे बड़ी गलती

amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Tue, 07 Mar 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
more active on social media causes

    अगर आप भी अपना ज्यादातर समय सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, ट्विटर आदि पर बिताते हैं, तो सावधान हो जाएं, क्योंकि आप सबसे बड़ी गलती कर रहे हैं। एक नए शोध में सामने आया कि व्यक्ति जितना समय सोशल मीडिया पर बिताता हैं, वह उससे कहीं अधिक खुद को समाज से अलग कर लेता हैं।

    अमेरिका के पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी के प्रमुख लेखक ब्रायर्न प्रिमैक ने कहा कि सोशल मीडिया सामाजिक दूरियों को मिटाने का अवसर दे रहा है।

    विज्ञापन

    यह था शोध

    शोधकर्ताओं ने 19 से 32 साल की उम्र के करीब 15 सौ अमेरिकी युवाओं पर अध्ययन किया और उनसे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के बारें में जाना। जिसके बाद इसका अध्ययन किया। रिसर्च के लिए उन्होंने रोजाना दो घंटे से अधिक और आंधे घंटे से भी कम एक्टिव रहने वाले लोगों के सामाजिक रूप से अकेला महसूस करने के विचारों को जाना। जिसके बाद नतीजा निकाला गया कि जिन लोगों ने ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बिताया था, वें दूसरी वाली टीम से अधिक खुद को समाज से अलग महसूस कर रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें