'सुरक्षित नहीं मोबाइल पेमेंट एप, आसानी से चोरी हो सकती है आपकी कमाई'

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Wed, 14 Dec 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
mobile payments app are not secure in india
Mobile Wallet

    नोटबंंदी के बाद से सरकार मोबाइल बैंकिंग को बढ़ावा दे रही है। इसके साथ ही इसकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि मोबाइल बैंकिंग कितनी सुरक्षित है। इस बारे में अब चिपसेट कंपनी क्वालकॉम का कहना है कि भारत में कोई भी मोबाइल भुगतान ऐप पूरी तरह सुरक्षित नहीं है।

    कंपनी के मुताबिक, भारत में वॉलेट और मोबाइल बैंकिंग ऐप्लिकेशंस हार्डवेयर के लेवल पर सुरक्षा का इस्तेमाल नहीं करती। जिससे आॅनलाइन लेनदेन कम सुरक्षित हो जाता है। इतना ही नहीं भारत की सबसे लोकप्रिय डिजिटल भुगतान एप भी हार्डवेयर के लेवपर सुरक्षित नहीं है।

    विज्ञापन

    मोबाइल बैंकिंग में हार्डवेयर लेवल सिक्योरिटी कम होने के खतरे

    Mobile Wallet
    Mobile Wallet

    क्वालकॉम के वरिष्ठ निदेशक उत्पाद प्रबंधन एसवाई चौधरी कहते हैं, 'आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में बैंकिंग या वॉलेट ऐप द्वारा हार्डवेयर सुरक्षा का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। ये पूर्ण रूप से एंड्रायड पर काम करती हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उन्होंने आगे कहा कि इसमें प्रयोगकर्ता का पासवर्ड चुराया जा सकता है। फिंगरप्रिंट को भी छापा जा सकता है। भारत में ज्यादातर डिजिटल वॉलेट और मोबाइल बैंकिंग ऐप के साथ यही स्थिति है।’’ उन्होंने कहा कि भारत में सबसे अधिक लोकप्रिय डिजिटल भुगतान ऐप द्वारा भी हार्डवेयर स्तर की सुरक्षा का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें