सोशल मीडिया दिशानिर्देश: सरकार ने कहा- जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहा व्हाट्सएप

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीगौरव पाण्डेय
Wed, 26 May 2021 06:18 PM IST
सार

मंत्रालय ने कहा कि एक महत्वपूर्ण सोशल मीडिया मध्यस्थ के रूप में, व्हाट्सएप आईटी अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार सुरक्षा चाहता है। हालांकि, दूसरी ओर वह अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश में है। क्योंकि वह उन कदमों को लागू करने से इनकार करता है जो उन्हें एक सुरक्षित प्रावधान की अनुमति देते हैं।

विज्ञापन
Ministry of Electronics and IT says WhatsApp is trying to refuse responsibility over new social media guidelines
whatsapp - फोटो : amarujala

    विस्तार

    इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारत सरकार निजता के अधिकार का सम्मान करती है। मंत्रालय ने कहा कि व्हाट्सएप से किसी संदेश का उद्गम (ओरिजिन) बताने के लिए कहा जाता है तो इसका अर्थ निजता के अधिकार का उल्लंघन करना नहीं है।

    मंत्रालय ने कहा कि ऐसी जरूरतें केवल उन मामलों में पड़ती है जब किसी विशेष संदेश के प्रसार पर रोक लगानी होती है, जांच करनी होती है या स्पष्ट यौन सामग्री जैसे गंभीर अपराधों में सजा देनी होती है।

    विज्ञापन

    आईटी मंत्रालय ने यह भी कहा कि एक ओर व्हाट्सएप अपनी एक अलग निजता नीति को लागू करने की मांग कर रहा है। जहां वह अपने सभी उपयोगकर्ताओं का डाटा अपनी पैरेंट कंपनी फेसबुक के साथ साझा करेगा। वहीं दूसरी ओर व्हाट्सएप कानून और व्यवस्था को बनाए रखने और फर्जी खबरों पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक मध्यस्थ दिशा-निर्देशों को लागू करने से इनकार करने का हर संभव प्रयास करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मंत्रालय ने कहा कि भारत में हो रहे सभी काम यहां के कानूनों के अनुसार होने चाहिए। व्हाट्सएप की ओर से दिशा-निर्देशों का पालन करने से इनकार करना, उस उपाय की स्पष्ट अवहेलना है जिसके इरादे पर निश्चित रूप से संदेह नहीं किया जा सकता है।

    सोशल मीडिया के नए दिशा-निर्देशों से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। भारत सरकार की ओर से जारी राजपत्र को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें