फोन टैपिंग विवाद: प्रियंका गांधी के आरोप पर सूचना मंत्रालय ने लिया संज्ञान, जल्द शुरू हो सकती है जांच

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 Dec 2021 11:14 AM IST
सार

इससे पहले प्रियंका गांधी ने कहा था कि उनके बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Ministry of Electronics and Information Technology has taken cognizance of Congress leader Priyanka Gandhi Vadra allegations of phone tapping probe likely to begin soon
Priyanka Gandhi - फोटो : twitter/priyankagandhi

    विस्तार

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के फोन टैपिंग के आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। खबर है कि प्रियंका गांधी के इन आरोपों पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने संज्ञान लिया है और मामले की जांच जल्द शुरू होने की संभावना है। इससे पहले प्रियंका गांधी ने कहा था कि उनके बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किए जा रहे हैं।

    प्रियंका गांधी ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि सरकार उनके बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट हैक करा रही है। उन्होंने सवाल भी दागा कि क्या सरकार के पास इसके अलावा कोई काम नहीं है। उनसे प्रदेश में विपक्षी नेताओं और उनसे जुड़े लोगों के यहां आयकर और ईडी के छापों के बाबत सवाल पूछा गया था। इस पर प्रियंका ने कहा, आप ईडी और आयकर के छापों की बात कर रहे हैं, मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम एकाउंट हैक करवाए जा रहे हैं।

    विज्ञापन

    लगता है कि सरकार के पास इसके अलावा कोई और काम नहीं है। वहीं, ट्वीट के माध्यम से प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयागराज में हुए कार्यक्रम पर कहा, उत्तर प्रदेश की महिलाओं को देख लो। आपने (महिलाओं ने) अंगड़ाई ली और प्रधानमंत्री आपके सामने झुक गए। मगर अभी तो पत्ता हिला है, महिला शक्ति का तूफान आने वाला है। बहनों की एकजुटता क्रांति लाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें