Facebook डाटा फिर हुआ लीक, 26.7 यूजर्स की आईडी, मोबाइल नंबर हुए सार्वजनिक

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालागौरव पाण्डेय
Fri, 20 Dec 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
Millions of Facebook user phone numbers exposed in a online database

    दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक के 267 मिलियन (26 करोड़ 70 लाख) से भी ज्यादा यूजर्स के नाम, फोन नंबर और यूजर आईडी समेत कई व्यक्तिगत जानकारियां एक ऐसे डाटाबेस में उजागर हुए जिसे कोई भी ऑनलाइन एक्सेस कर सकता है।

    गुरुवार को छपी एक रिपोर्ट में ऐसे यूजर्स की फेसबुक आईडी, फोन नंबर और पूरे नाम को इस डाटाबेस में साइबर सिक्योरिटी फर्म कॉम्पेरिटेक (Cpmparitech) और सिक्योरिटी रिसर्चर बॉब डायशेंको ने खोजा। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि डाटाबेस में मौजूद यूजर्स को फिशिंग स्कीम या स्पैम मैसेजेस का सामना करना पड़ सकता है।

    विज्ञापन

    हालांकि, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि यह संवेदनशील डाटा इस डाटाबेस में कैसे पहुंचा। इस डाटाबेस में जिन यूजर्स का डाटा मौजूद है उनमें से अधिकतर अमेरिकी हैं। इस बड़े डाटा लीक के बाद आपके लिए यही सुझाव है कि अपनी प्राइवेसी सेटिंग आप फ्रेंड्स सेट कर लें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा सेटिंग में आजकर “Do you want search engines outside of Facebook to link to your profile?” को “No” कर दें। इसके अलावा अपने अकाउंट के साथ टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन और एसएमएस अलर्ट ऑन कर लें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें