Meta Q2 Revenue: यूजर्स की संख्या में 197 करोड़ का इजाफा लेकिन कमाई में भारी गिरावट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 28 Jul 2022 01:30 PM IST
सार

मेटा को भले ही कमाई के मामले में नुकसान हुआ है लेकिन उसके डेली यूजर्स की संख्या में 197 करोड़ का इजाफा देखा गया है, हालांकि मासिक यूजर्स की संख्या में 20 से 23 लाख तक की कमी देखी गई है।

विज्ञापन
Meta Reports Rise in Daily Facebook Users to 1.97 Billion as Profits Plunge Amid Q2 Revenue Drop
फेसबुक - फोटो : istock

    विस्तार

    फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने बुधवार को अपनी पहली तिमाही के नतीजे जारी किए जिसके मुताबिक कंपनी के यूजर्स की संख्या में तो इजाफा हुआ है लेकिन राजस्व में भारी गिरावट देखी गई है। कहा जा रहा है कि चाइनीज शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक की चीन में बढ़ती लोकप्रियता के कारण मेटा को नुकसान हुआ है।

    नतीजे पर मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने विश्लेषकों से कहा, "यह एक ऐसी अवधि है जो अधिक तेजी की मांग करती है और मुझे उम्मीद है कि हम पहले के मुकाबले बेहतर काम करेंगे। मेटा के लाभ में 36 फीसदी यानी 6.7 बिलियन डॉलर (लगभग 53,457 करोड़ रुपये) की गिरावट देखी गई है। विश्लेषक डेबरा अहो विलियमसन ने कहा कि तिमाही राजस्व में साल-दर-साल गिरावट यह दर्शाती है कि मेटा का कारोबार कितनी जल्दी खराब हो गया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि विज्ञापन की डिजिटल दुनिया में मंदी आ गई है।

    विज्ञापन

    डेली फेसबुक यूजर्स की संख्या में 197 करोड़ का इजाफा

    मेटा को भले ही कमाई के मामले में नुकसान हुआ है लेकिन उसके डेली यूजर्स की संख्या में 197 करोड़ का इजाफा देखा गया है, हालांकि मासिक यूजर्स की संख्या में 20 से 23 लाख तक की कमी देखी गई है। रिपोर्ट के आने के बाद कंपनी के शेयर 3.5 फीसदी तक गिरे हैं। बता दें कि पॉलिसी और डाटा लीक को लेकर मेटा को लगातार सांसदों और नियामकों की जांच का सामना करना पड़ा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    टिकटॉक से टक्कर की पूरी तैयारी

    फेसबुक लंबे समय से टिकटॉक को टक्कर देने की तैयारी कर रहा है। टिकटॉक की टक्कर में ही इंस्टाग्राम रील्स की शुरुआत हुई है जो कि सफल रही है। अब कंपनी की प्लानिंग फेसबुक एप को भी टिकटॉक जैसे लुक देने की है। Facebook एप में जल्द ही एक नया अपडेट आने वाला है जिसके बाद एक नया होम टैब दिखेगा और इसी होम टैब में फोटोज, वीडियोज और दोस्तों के स्टेटस दिखेंगे। इसी होम टैब में लाइक और फॉलो किए गए पेज के अपडेट मिलेंगे। इसी टैब में सजेशन वाले पोस्ट भी दिखेंगे और यहीं आपको फेसबुक ब्राउजिंग हिस्ट्री से संबंधित पोस्ट भी दिखेंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें