गुरुग्राम में मेटा ने खोला नया ऑफिस, यह एशिया में कंपनी का होगा पहला खुद का दफ्तर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 08 Dec 2021 05:55 PM IST
सार

कंपनी ने अगले तीन वर्षों में 1 करोड़ लघु व्यवसायियों और उद्यमियों तथा 250,000 निर्माताओं (क्रिएटर्स) को प्रशिक्षित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य भी घोषित किया है।

विज्ञापन
Meta opens new office in Gurugram will be the company first stand alone office in Asia
meta - फोटो : Istock

    विस्तार

    इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी तथा कौशल विकास और उद्यमिता के माननीय राज्य मंत्री, राजीव चंद्रशेखर ने आज गुरुग्राम में मेटा के नए ऑफिस का उद्घाटन किया। यह कंपनी की नई पहचान, मेटा (फेसबुक) के अनावरण के बाद से इसका पहला ऑफिस होगा। यह एशिया में कंपनी के सबसे बड़े कार्यालय स्थलों में से एक और पहली स्टैंडअलोन फैसिलिटी होगा।

    शहर के केंद्र में 130,000 वर्गफूट के नए भवन में स्थापित इस ऑफिस में सेंटर फॉर फ्यूलिंग इंडियाज न्यू इकॉनमी (C-FINE) भी स्थित होगा। यह नया सेंटर भारत के लघु व्यवसाय के मालिकों, निर्माताओं, उद्यमियों और स्थानीय समुदायों को प्रशिक्षित करने और कुशल बनाने के प्रति समर्पित होगा। इसका उद्देश्य इनलोगों को देश में चल रहे डिजिटल रूपांतरण को तेज करने और उसका लाभ उठाने में समर्थ बनाना है। कंपनी ने अगले तीन वर्षों में 1 करोड़ लघु व्यवसायियों और उद्यमियों तथा 250,000 निर्माताओं (क्रिएटर्स) को प्रशिक्षित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य भी घोषित किया है।

    विज्ञापन

    फेसबुक इंडिया (मेटा) के वाइस-प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक, अजित मोहन ने कहा कि, “हम इस ऑफिस को अपने लिए एक स्थान निर्मित करने के अवसर के रूप में देखते हैं जिसमें देश में हमारी सबसे बड़ी टीम रहेगी। यह ऑफिस बदलाव में भागीदार हर व्यक्ति के लिए खुला रहेगा, चाहे वे निर्माता हों, लघु व्यवसाय के मालिक हों, उद्यमी हों, कलाकार या सामुदायिक लीडर्स हों। यहां के स्थानों में मेटा के लिए निर्देशित, उद्देश्यपूर्ण प्रयास होंगे ताकि उनके कामकाज, अवधारणा और महत्वाकांक्षा में तेजी लाई जा सके।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उन्होंने आगे कहा इसी कारण से हमने 1 करोड़ लघु व्यवसायियों और 250,000 निर्माताओं को प्रशिक्षित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य अंगीकार किया है। हम इस ऑफिस को देश के प्रति अपनी वचनबद्धता की पुनर्पुष्टि के रूप में देखते हैं। हमारी नजर में यह एक ऐसे देश का सहयोगी होने की हमारी उत्कट आकांक्षा का भी प्रतिबिम्ब है जो तेजी से बदल रहा है और जहाँ भावी पीढ़ियों के जीवन और समृद्धि की वृद्धि में टेक्नोलॉजी की सामर्थ्यकारी भूमिका होगी।”

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें