Meta: मार्क जकरबर्ग ने बंद किया फैक्ट चेक प्रोग्राम, लॉन्च किया कम्युनिटी नोट सिस्टम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 08 Jan 2025 10:20 AM IST
सार

कंपनी ने राजनीतिक विषयों पर कंटेंट मॉडरेशन नीतियों में बदलाव करने का फैसला किया है। इसके तहत उन बदलावों को पलटा जाएगा, जिनके तहत यूजर फीड में राजनीतिक सामग्री की मात्रा कम कर दी गई थी।

विज्ञापन
Meta is end its fact checking program for facebook and instagram in favor of a community notes system
मार्क जुकरबर्ग - फोटो : एएनआई

    विस्तार

    मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने मंगलवार को कंपनी की मॉडरेशन नीतियों और प्रक्रियाओं में बड़े बदलावों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बदलते राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य तथा फ्री स्पीच को बढ़ावा देने की मंशा से ये कदम उठाए जा रहे हैं। जकरबर्ग ने कहा कि मेटा अब अपने भरोसेमंद साझेदारों के साथ चल रहे फैक्ट-चेकिंग प्रोग्राम को समाप्त कर देगा और इसके स्थान पर "एक्स" (पूर्व में ट्विटर) के कम्युनिटी नोट्स जैसा एक कम्युनिटी-ड्रिवन सिस्टम लागू करेगा।

    कंपनी ने राजनीतिक विषयों पर कंटेंट मॉडरेशन नीतियों में बदलाव करने का फैसला किया है। इसके तहत उन बदलावों को पलटा जाएगा, जिनके तहत यूजर फीड में राजनीतिक सामग्री की मात्रा कम कर दी गई थी। ये परिवर्तन फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे विशाल प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ Threads पर भी लागू होंगे।

    विज्ञापन

    जकरबर्ग ने एक वीडियो में कहा, "हम अपनी जड़ों की ओर लौटेंगे और गलतियों को कम करने, अपनी नीतियों को सरल बनाने और अपने प्लेटफॉर्म्स पर फ्री एक्सप्रेशन को बहाल करने पर ध्यान देंगे।" उन्होंने आगे कहा, "सबसे पहले, हम फैक्ट-चेकर्स को हटाकर उनकी जगह अमेरिका में 'कम्युनिटी नोट्स' सिस्टम लागू करेंगे।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें