Meta Layoff: मेटा ने भारत में लीगल और मार्केटिंग डायरेक्टर को नौकरी से निकाला, 6,000 लोगों की हो सकती है छंटनी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 26 May 2023 09:59 AM IST
सार

मेटा में पिछले साल से ही लगातार छंटनी हो रही है। मई के अंत तक मेटा में 10,000 और छंटनी होने वाली है। पिछले साल नवंबर से लेकर अभी तक मेटा ने करीब 21,000 लोगों को नौकरी से निकाला है। इसके अलावा नई भर्तियों पर भी फिलहाल रोक लगाई गई है।

विज्ञापन
Meta India legal and marketing director with other top executives asked to leave
Facebook - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    Meta ने एक बार फिर से भारत में बड़े स्तर पर छंटनी की है। तीसरे राउंड की छंटनी में मेटा में 6,000 लोगों की नौकरी पर खतरा है। इस बार मेटा पूरी दुनिया में अपने 6,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाला है। पिछले हफ्ते ही मेटा के निदेशक और भारत में पार्टनरशिप के प्रमुख मनीष चोपड़ा ने अपने इस्तीफे की घोषणा की है। चोपड़ा 2019 में मेटा में शामिल हुए और भारत में इसके निदेशक और साझेदारी के प्रमुख के रूप में काम कर रहे हैं।

    अब खबर है कि मेटा ने भारत में कुछ बड़े अधिकारियों को निकाला है। मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में मेटा के मार्केटिंग डायरेक्टर अविनाश पंत, मीडिया पार्टनरशिप के डायरेक्टर साकेत झा सौरभ और मेटा इंडिया में कानूनी निदेशक अमृता मुखर्जी सहित भारत के कुछ शीर्ष अधिकारियों को कथित तौर पर पद छोड़ने के लिए कहा गया था।

    विज्ञापन

    मेटा में शामिल होने से पहले अमृता हॉटस्टार में कानूनी टीम का नेतृत्व करने कर रही थीं। रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि मेटा भारत में अपने कई विभागों में छंटनी करने वाली है जिनमें मार्केटिंग, प्रशासन, मानव संसाधन और अन्य शामिल हैं। मेटा ने अभी तक इन छंटनी पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें