Meta की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन ठगी के खिलाफ 1.5 लाख से ज्यादा अकाउंट बंद, कई देशों ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Thu, 12 Mar 2026 10:12 PM IST
सार

Meta Scam Crackdown:

ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच Meta ने बड़ा कदम उठाते हुए 1.5 लाख से ज्यादा संदिग्ध अकाउंट बंद कर दिए हैं। यह कार्रवाई दक्षिण-पूर्व एशिया में सक्रिय स्कैम नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के तहत की गई, जिसमें कई देशों की एजेंसियां शामिल थीं।

meta crackdown online scam 150000 accounts disabled south east asia
मेटा (सांकेतिक) - फोटो : Adobe Stock

    विस्तार

    सोशल मीडिया कंपनी Meta ने ऑनलाइन ठगी के खिलाफ बड़े अभियान में 1.5 लाख से ज्यादा अकाउंट बंद कर दिए हैं। यह कार्रवाई दक्षिण-पूर्व एशिया में सक्रिय संगठित स्कैम नेटवर्क को निशाना बनाकर की गई। कंपनी के अनुसार इस अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के दौरान थाईलैंड में 21 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

    कई देशों की एजेंसियां आईं साथ

    यह अभियान रॉयल थाई पुलिस के एंटी-साइबर स्कैम सेंटर के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें फेडरल ब्योरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) और यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की स्कैम सेंटर स्ट्राइक फोर्स भी शामिल रही। Meta की जांच टीम ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा साझा की गई रियल-टाइम जानकारी के आधार पर कार्रवाई की।

    इस अभियान में ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी सहित कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, जापान, सिंगापुर, फिलीपींस और इंडोनेशिया की एजेंसियां भी शामिल रहीं।

    Facebook और WhatsApp में आए नए सेफ्टी टूल

    कार्रवाई के साथ Meta ने यूजर्स की सुरक्षा के लिए कुछ नए फीचर्स भी पेश किए हैं। Facebook का नया टूल यह पहचानने की कोशिश करेगा कि कोई यूजर अपने प्रोफाइल की जानकारी गलत तो नहीं दे रहा। उदाहरण के लिए अगर प्रोफाइल किसी देश का दावा करे लेकिन अकाउंट किसी दूसरे देश से संचालित हो रहा हो, तो यूजर को चेतावनी दी जाएगी। साथ ही यह भी दिखाया जाएगा कि अकाउंट नया है या उसमें आपसी दोस्त नहीं हैं। यूजर चाहें तो ऐसे अकाउंट को ब्लॉक या रिपोर्ट कर सकते हैं।

    WhatsApp में नया सिस्टम ऐसे मामलों को पहचानने की कोशिश करेगा जहां स्कैमर्स किसी यूजर के नंबर को किसी दूसरे डिवाइस से लिंक करवाने की कोशिश करते हैं। ऐसी स्थिति में स्क्रीन पर पॉप-अप चेतावनी दिखाई देगी कि यह गतिविधि धोखाधड़ी हो सकती है।

    इसके अलावा Meta ने Facebook Messenger में भी स्कैम डिटेक्शन बढ़ाया है। अब यूजर्स संदिग्ध मैसेज जैसे अचानक मिलने वाले नौकरी के ऑफर को AI रिव्यू के लिए भेज सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें