यह है इकलौता 'अकाउंट' जिसे मायावती करती हैं फॉलो

Anupam Prasun
टेक डेस्क, अमर उजालाAnupam Prasun
Sat, 09 Feb 2019 12:17 PM IST
Mayawati have 67.8k Follower on Twitter, But mayawati follows only one account
Mayawati Twitter AC

    बसपा प्रमुख मायावती ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर पहली दस्तक दी है। लंबे समय से सोशल मीडिया से दूर रहने वाली मायावती ने ट्विटर अकाउंट बना दिया है। मायावती के ट्विटर पर आते ही कई राजनीतिक पार्टियों ने उनका स्वागत किया। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके मायावती का माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर स्वागत किया था और लिखा था कि 13 जनवरी को लखनऊ मुलाकात के दौरान उन्होंने मायावती से ट्विटर पर आने का आग्रह किया था। मायावती का ट्विटर हैंडल @SushriMayawati ब्लू टिक के साथ वैरिफाई हो गया है और उनके फॉलोअर्स की संख्या 68.7 हजार पहुंच गई है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि मायावती के इतने फॉलोअर्स हैं लेकिन वे सिर्फ एक ही हैंडल को फॉलो करती हैं। आइए जानते हैं।

    ट्विटर पर मायावती सिर्फ एक ही अकाउंट को फॉलो करती हैं

    Mayawati Twitter AC
    Mayawati Twitter AC

    मायावती के अकाउंट से सिर्फ एक ही अकाउंट को फॉलो किया जा रहा है और वह अकाउंट है, ट्विटर सपोर्ट का। वहीं मायावती ने अभी तक सिर्फ 17 ट्वीट्स किए हैं। आज शनिवार की सुबह की उन्होंने ट्वीट किया, 'मीडिया कृप्या करके माननीय सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर पेश ना करे। माननीय न्यायालय में अपना पक्ष ज़रूर पूरी मजबूती के साथ आगे भी रखा जायेगा। हमें पूरा भरोसा है कि इस मामले में भी सर्वोच्च न्यायालय से पूरा इंसाफ मिलेगा। मीडिया व बीजेपी के लोग कटी पतंग ना बनें तो बेहतर है।' बता दें कि मायावती ने 6 फरवरी को ट्विटर पर आने की आधिकारिक घोषणा की थी। इसके लिए पार्टी की ओर से बकायदा प्रेस रिलीज जारी किया गया था, हालांकि यह अकाउंट पहले से ही एक्टिव था लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।