मार्क जकरबर्ग ने लिखा, 'मोदी को है सोशल मीडिया के इस्तेमाल की समझ'

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Fri, 17 Feb 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
mark zuckerberg says in a facebook post modi knows better about social media use
मार्क जुकरबर्ग और नरेंद्र मोदी

    फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि सोशल मीडिया का सही प्रयोग करना भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीखें। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी से सीखना चाहिए कि कैसे सोशल मीडिया के जरिए जनता और चुने हुए नेताओं के बीच संवाद स्थापित किया जा सकता है। साथ ही उनकी जवाबदेही तय की जा सकती है।

    मार्क जकरबर्ग ने लिखा, 'मोदी को है सोशल मीडिया के इस्तेमाल की समझ'

    फेसबुक पर लिखी एक पोस्ट में उन्होंने ग्लोबलाइजेशन और सोशल मीडिया के जरिए दुनिया भर के लोगों को एक मंच पर लाने की बात कही है। इसके साथ ही जुकरबर्ग ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले को चुनावों में भी लाभ मिलता है।

    विज्ञापन

    'दुनिया में बढ़ रही हैं ध्रुवीकरण करने वाली ताकतेंं'

    मार्क जुकरबर्ग
    मार्क जुकरबर्ग

    जुकरबर्ग ने लिखा है कि जैसे 1960 में टीवी लोगों से जुड़ने का साधन था, वैसे ही अब 21वीं सदी में टीवी की जगह सोशल मीडिया ने ले ली है। जुकबर्ग ने लिखा है कि सोशल मीडिया के चलते पूरी दुनिया एक मंच पर आ रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके साथ ही जुकरबर्ग ने ध्रुवीकरण पर भी निशाना साधा है। जुकरबर्ग कहते हैं कि ध्रुवीकरण बढ़ रहा है और वे इस बात को लेकर चिंतित भी हैं। जुकरबर्ग लिखते हैं, 'पिछले साल दो बातों पर सबसे ज्‍यादा चर्चा हुई, उनमें नजरियों की भिन्‍नता और सूचना की सटीकता शामिल है। मुझे इनके बारे में चिंता है और हमने विस्‍तार से इसका अध्‍ययन किया है लेकिन मैं इस बात से भी चिंतित हूं कि कई ऐसे ताकतवर प्रभाव है जिनसे सनसनी और ध्रुवीकरण होता है, इन पर हमें गंभीरता से काम करना होगा।”

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें