मैं तो कब से हूं रेडी तैयार... एलन मस्क के साथ केज फाइटिंग पर मार्क जकरबर्ग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 12 Aug 2023 10:51 AM IST
सार

जकरबर्ग ने मेटा थ्रेड्स ब्लॉगिंग साइट पर एक पोस्ट में लिखा, "मुझे यह खेल पसंद है और मैं उस दिन से लड़ने के लिए तैयार हूं, जिस दिन एलन ने मुझे चुनौती दी थी। यदि वास्तविक में इसके लिए कोई तारीख तय होती है तो आप जरूर जानकारी मिलेगी। तब तक आप मान लें कि वह जो कुछ भी है उस पर सहमति नहीं हुई है।"

विज्ञापन
Main toh kab se hoon ready ready Mark Zuckerberg on cage fighting with Elon Musk
mark zuckerberg elon musk - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एक्स (पूर्व में ट्विटर) के सीईओ एलन मस्क और मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग के बीच केज फाइटिंग होने वाली है। इसके लिए दोनों सीईओ काफी बेचैन हैं, लेकिन मार्क जकरबर्ग ने एलन मस्क के इरादों पर पानी यह कहकर पानी फेर दिया है कि केज फाइटिंग की तारीख को लेकर आपसी सहमति नहीं बनी है।

    जकरबर्ग ने मेटा थ्रेड्स ब्लॉगिंग साइट पर एक पोस्ट में लिखा, "मुझे यह खेल पसंद है और मैं उस दिन से लड़ने के लिए तैयार हूं, जिस दिन एलन ने मुझे चुनौती दी थी। यदि वास्तव में इसके लिए कोई तारीख तय होती है तो आपको जरूर जानकारी मिलेगी। तब तक आप मान लें कि वह जो कुछ भी है उस पर सहमति नहीं हुई है।"

    विज्ञापन

    कुछ दिन पहले एलन मस्क ने लिखा है कि यह फाइटिंग UFC जैसे पेशेवर संगठन की बजाय उनकी और जकरबर्ग की संबंधित फाउंडेशन द्वारा की जाएगी। मस्क की पोस्ट के अनुसार इस लड़ाई को मेटा और एक्स दोनों पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। एलन मस्क ने अपने बच्चे के साथ भी एक फोटो शेयर की है जिसका कैप्शन है कि अपने साथी के साथ मार्शल आर्ट का अभ्यास कर रहा हूं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मस्क ने लिखा, "कैमरे के फ्रेम में सब कुछ प्राचीन रोम जैसा होगा, इसलिए कुछ भी आधुनिक नहीं होगा। मैंने इटली के प्रधानमंत्री और संस्कृति मंत्री से बात की है। वे एक स्थान पर सहमत हुए हैं।"

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें