LinkedIn Down: भारत समेत कई देशों में ठप रहीं सेवाएं, 10 हजार से अधिक लोगों ने की शिकायत
Microsoft ने LinkedIn के डाउन होने को लेकर फिलहाल कोई बयान नहीं दिया है। Downdetector के मुताबिक अधिकतर लोगों ने वेबसाइट को लेकर शिकायत की है और कुछ यूजर्स ने एप को लेकर भी शिकायत की है।

विस्तार
Microsoft की प्रोफेशनल सोशल साइट LinkedIn बुधवार को काफी देर तक ठप रही, हालांकि अब सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। LinkedIn के डाउन होने की पुष्टि आउटेड डिटेक्टर साइट Downdetector.com ने भी की है। LinkedIn के डाउन होने की शिकायत 10,000 से अधिक यूजर्स ने की है जिनमें भारत के यूजर्स भी शामिल हैं।
Microsoft ने LinkedIn के डाउन होने को लेकर फिलहाल कोई बयान नहीं दिया है। LinkedIn के यूजर्स को बुधवार को रात 10.30 बजे से दिक्कतें आने लगीं। यूजर्स ना लॉगिन कर पा रहे थे और ना ही कोई पोस्ट कर पा रहे थे। Microsoft ने LinkedIn के डाउन होने को लेकर फिलहाल कोई बयान नहीं दिया है। Downdetector के मुताबिक अधिकतर लोगों ने वेबसाइट को लेकर शिकायत की है और कुछ यूजर्स ने एप को लेकर भी शिकायत की है।
कुछ दिन पहले ही Zoom के यूजर्स ने भी डाउन होने की शिकायत की थी। करीब 40,000 यूजर्स ने कॉल ना कर पाने की शिकायत की थी। जूम को लेकर भी भारत समेत कई देशों के यूजर्स ने शिकायत की थी।