कू डाटा लीक के दावे को को-फाउंडर ने किया खारिज, कहा- हैकर को दिक्कत है तो संपर्क करे

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर की टक्कर में मेड इन इंडिया माइक्रोब्लॉगिंग साइट Koo लॉन्च हुआ है। कू को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह पूरी तरह से एक भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग साइट है जिसमें फंडिंग भी भारतीय निवेशकों की ओर से मिली है। तमाम मंत्रालय और मंत्रियों ने Koo पर अपना अकाउंट बना लिया है। ट्विटर और भारत सरकार के बीच चल रही तनातनी के बीच Koo को काफी फायदा हो रहा है।
हाल ही में फ्रांस के सुरक्षा विशेषज्ञ ने 'कू एप' के यूजर्स को चेतावनी देते हुए कहा था कि इस एप पर जिनके भी अकाउंट हैं वे सुरक्षित नहीं हैं। उनके डाटा को लीक किया जा रहा है। सुरक्षा विशेषज्ञ बैपटिस्ट ने कहा कि उन्होंने ट्विटर पर यूज़र्स के अनुरोध पर कू एप पर 30 मिनट बिताए और पाया कि भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स की संवेदनशील जानकारी जैसे कि ईमेल एड्रेस, नाम और जन्मदिन के साथ-साथ कई अन्य जानकारियां लीक कर रहा है। उन्होंने कू एप के बारे में अपनी इस शोध को विस्तार से बताने के लिए कई ट्वीट किए।
बता दें कि बैपरिस्ट ट्विटर पर Elliot Alderson के नाम से हैं। बैपरिस्ट ने IAS ऑफिसर सोनल गोयल की प्रोफाइल के बारे में जानकारी शेयर की थी और यह भी दावा किया कि उनके पास इस अकाउंट से जुड़ी अन्य जानकारियां मौजूद हैं। इस दावे के बाद कू के सह-संस्थापक और सीईओ अप्रमेय राधाकृष्ण ने कहा है कि डाटा लीक का विवाद फालतू में बनाया जा रहा है। डाटा को लेकर जो दावा किया गया वह यूजर्स की इजाजत के बाद लिया गया डाटा है। जब कोई यूजर्स Koo पर अपनी प्रोफाइल बनाता है तो उससे ई-मेल, मोबाइल नंबर, जन्म तारीख, लिंग और शिक्षा जैसी जानकारियां ली जाती हैं।
राधाकृष्ण का कहना है कि जिस डाटा को लेकर इतना बवाल हो रहा है, वह यूजर्स का वो डाटा है जो पब्लिक डोमेन में है जिसकी जानकारी यूजर्स को भी है। आप किसी के भी अकाउंट पर जाकर इन जानकारियों को देख सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि हैकर को कोई मदद चाहिए या कोई शिकायत है तो वह हमारी टीम से संपर्क कर सकता है।
- ट्विटर पर सरकार की नजर टेढ़ी, क्या चीनी फंडिंग से जूझ रहे 'कू एप' को मिलेगा इसका फायदा?
- फ्रांस के सुरक्षा विशेषज्ञ का दावा: मेड इन इंडिया 'कू एप' पर यूजर्स का डाटा सुरक्षित नहीं
- ट्विटर को टक्कर देने आ गया भारत का 'कू', देखिए कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल
- ट्विटर की मेड इन इंडिया 'कू एप' से टक्कर, जानिए इस एप के बारे में सबकुछ