Koo App में 10 भाषाओं में लॉन्च किया अपना यह खास फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 23 Aug 2022 04:20 PM IST
सार

इस फीचर्स को हिंदी, बांग्ला, मराठी, गुजराती, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, असमिया, पंजाबी और अंग्रेजी जैसी 10 भारतीय भाषाओं में जारी किया गया है।

विज्ञापन
koo app released new feature topics here all you need to know about this feature
Koo App - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू एप (Koo App) ने 10 भाषाओं में एक नए फीचर्स 'टॉपिक्स' को जारी कर दिया है। इस फीचर्स की मदद से बहुभाषी यूजर्स को काफी ज्यादा व्यक्तिगत अनुभव मिलने वाला है। यह फीचर यूजर्स को उनकी दिलचस्पी का कंटेंट खोजने में मदद करता है, और साथ ही साथ प्रासंगिक यूजर्स द्वारा कई क्रिएटर्स को खोजने में भी मदद करता है। इस फीचर्स को हिंदी, बांग्ला, मराठी, गुजराती, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, असमिया, पंजाबी और अंग्रेजी जैसी 10 भारतीय भाषाओं में जारी किया गया है।

    कू एप के नए फीचर्स की मदद से लाखों यूजर्स को कविता, साहित्य, कला, संस्कृति, खेल, फिल्म, आध्यात्मिकता के माध्यम से सक्रिय रूप से खुद को व्यक्त करने में मदद मिलने वाली है। इस फीचर्स से ऐसे क्रिएटर्स को भी मदद मिलेगी जो पहली बार सोशल मीडिया पर आए हैं। टॉपिक्स फीचर्स के माध्यम से यूजर्स को केवल उस तरह का कंटेंट देखने को मिलता है जो उनके लिए सबसे अधिक प्रासंगिक होता है। और इस तरह कू एप पर टॉपिक्स फीचर उनकी यात्रा को और अधिक सार्थक और मनोरंजक बनाता है।

    विज्ञापन

    इस फीचर्स की मदद से कू एप पर होने वाली तमाम चर्चाओं के बीच, प्लेटफॉर्म पर मौजूद फीड को स्क्रॉल करने के बजाय, उनकी दिलचस्पी और पसंद के अनुसार कंटेंट चुनना और देखना आसान बनाया गया है। यानी की यदि आप केवल स्वास्थ्य से संबंधित समाचार और जानकारी चाहते हैं तो आप इस फीचर्स की मदद से इस सेक्शन को सिलेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद आपको टीकाकरण, जीवन शैली की बीमारियों, चिकित्सा विशेषज्ञों से स्वास्थ्य संबंधी सलाह आदि से जुड़ी सभी प्रासंगिक पोस्ट दिखाई देंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें