फेसबुक ने री-स्टोर किया किसान एकता मोर्चा का पेज, कहा- मशीन से गलती हो गई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 21 Dec 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
Kisan Ekta Morcha facebook page restoresays regret the inconvenience caused
Kisan Ekta Morcha - फोटो : facebook

    फेसबुक ने किसान एकता मोर्चा (Kisan Ekta Morcha) नाम के फेसबुक पेज को हटा दिया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल हुआ और लोगों ने फेसबुक पर किसानों का विरोधी होने का आरोप लगाया है। वहीं विरोध और बवाल के बाद अब फेसबुक ने किसान एकता मोर्चा के फेसबुक पेज को री-स्टोर कर दिया है।

    फेसबुक ने कहा है कि किसान एकता मोर्चा नाम के पेज पर अचानक से गतिविधियां होने लगी थीं जिसके बाद मशीन ने कोडिंग के मुताबिक ऑटोमेटिक पेज को फ्लैग (स्पैम) मार्क कर दिया, हालांकि महज तीन घंट के अंदर पेज को री-स्टोर कर दिया गया।

    विज्ञापन

    किसान एकता मोर्चा फेसबुक पेज महज पांच दिन पुराना ही है और इतने ही दिनों में पेज के फॉलोअर्स की संख्या 75,000 के आंकड़े को पार कर चुकी है। किसान एकता मोर्चा फेसबुक पेज की आईडी @Kisanektamorcha है। किसान एकता मोर्चा पेज को चलाने वालों किसानों को इंस्टाग्राम पर भी प्रतिबंधित करने का मैसेज मिला है जिसके बाद इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो पोस्ट नहीं किए जा रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फेसबुक के ग्रुप इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेल के चीफ बलजीत सिंह ने अपने एक बयान में कहा कि किसान एकता मोर्चा पेज को पॉलिसी के उल्लंघन के कारण हटाया गया था।

    संयुक्त किसान मोर्चा की रविवार देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी, जिसे फेसबुक पेज पर लाइव किया जा रहा था। लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा की आईटी टीम ने पाया कि उनका फेसबुक पेज निष्क्रिय हो गया है। यही नहीं किसान एकता मोर्चा का कहना है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी अब नहीं खुल रहा है। दोनों ही पेज पर मिलाकर कुल 1.50 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें