ट्विटर पर सस्पेंड होने के बाद कंगना ने कहा- Koo घर जैसा लगता है, को-फाउंडर ने किया स्वागत

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने सस्पेंड कर दिया है। कंगना के खिलाफ यह कार्रवाई बंगाल चुनाव के परिणाम आने के बाद कुछ ट्वीट्स को लेकर हुई है। ट्विटर का कहना है कि चेतावनी के बाद भी कंगना ने पॉलिसी का बार-बार उल्लंघन किया है।
अब ट्विटर पर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद देसी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट कू (Koo) कू के सह-संस्थापक अप्रामेया राधाकृष्णन ने कंगना का तहे दिल से स्वागत किया है। कू पर आने के बाद कंगना ने पहला कू किया जिसमें उन्होंने लिखा कि कू घर जैसा लगता है, बाकि सब किराए के लगते हैं। बता दें कि कंगना फरवरी 2021 से ही कू पर हैं और उनका अकाउंट वेरिफाई भी हो गया है।
घृणा भाषण संबंधी नियमों के उल्लंघन को लेकर ट्विटर द्वारा अभिनेत्री कंगना रनौत का हैंडल सस्पेंड किए जाने के कुछ ही घंटों बाद प्रतिद्वंद्वी एप ‘कू’ ने अभिनेत्री का स्वागत किया और कहा कि उनका यह मानना बिल्कुल सही है कि ‘मेड इन इंडिया’ प्लेटफॉर्म घर जैसा लगता है, बाकि सब किराये का लगता है।
अमेरिकी कंपनी ट्विटर पर चुटकी लेते हुए ‘कू’ की सह-संस्थापक अप्रामेया राधाकृष्णन ने 16 फरवरी, 2021 का रनौत का संदेश साझा किया। राधाकृष्णन ने ‘कू’ पर लिखा है, ‘‘यह कंगना रनौत का पहला कू था। उनका कहना सही है कि कू घर जैसा लगता है, बाकी सब किराए जैसा।’’
कू के सह-संस्थापक मयंक बिडावटका ने रनौत का स्वागत करते हुए कहा कि इस मंच पर वह गर्व के साथ अपने विचार रख सकती हैं। कू पर कंगना के 4.48 लाख फॉलोवर्स हैं।