एलन मस्क का ट्विटर: कंगना रणौत और डोनाल्ड ट्रंप की होगी वापसी, परमानेंट बैन अकाउंट को मिल सकती है हरी झंडी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 28 Oct 2022 02:02 PM IST
सार

ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पराग अग्रवाल और मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नेड सेगल बर्खास्त कर दिया गया है। नौकरी से निकाले गए शीर्ष अधिकारियों में ट्विटर की लीगल टीम की प्रमुख विजया गाड्डे भी शामिल हैं।

kangana ranaut and donald trump account to be unban as Elon Musk Said to Plan Undoing Permanent Account Bans
ट्विटर - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    आखिरकार दुनिया की सबसे बड़ी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर की कमान अब दुनिया के सबसे रईस एलन मस्क के हाथ में आ गई है। एलन मस्क ने कमान संभालते ही सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई शीर्ष अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क के मालिक बनने के बाद ही ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पराग अग्रवाल और मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नेड सेगल बर्खास्त कर दिया गया है। नौकरी से निकाले गए शीर्ष अधिकारियों में ट्विटर की लीगल टीम की प्रमुख विजया गाड्डे भी शामिल हैं।

    एलन मस्क के इस सौदे के बाद खबर है कि उन सभी ट्विटर अकाउंट से भी बैन हट जाएगा जिन्हें परमानेंट बैन किया गया है। इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हैं। इन लोगों के अकाउंट को ट्विटर ने परमानेंट बैन कर दिया है। कंगना के अकाउंट को मई 2021 में बंगाल हिंसा के खिलाफ एक ट्वीट को लेकर बैन हुआ था।

    ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिग्रहण पूरा होने के बाद कुछ समय तक ट्विटर के सीईओ बने रहेंगे लेकिन लंबी अवधि के लिए इसमें बदलाव होगा। मस्क और ट्विटर के बीच बॉट अकाउंट को लेकर लंबे समय से बहस चल रही थी।

    मस्क का कहना है कि ट्विटर को एक ऐसा प्लेटफॉर्म होना चाहिए, जहां सभी तरह के यूजर्स खुलकर अपनी बात रख सकें। किसी भी सोशल मीडिया पर नफरतों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें