Twitter Files: ट्विटर फाइल्स की दूसरी किस्त में बारी वीस ने किए बड़े खुलासे, मस्क ने दिया यह जवाब

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 09 Dec 2022 12:24 PM IST
सार

द फ्री प्रेस की संपादक बारी वीस ने आज सुबह ही ट्विटर फाइल्स की दूसरी किस्त जारी की है। वीस ने अपनी ट्वीट की एक श्रृंखला में कहा कि एक नई ट्विटर फाइल्स जांच से पता चलता है कि ट्विटर कर्मचारियों की टीम बिना यूजर्स की जानकारी के उन्हें ब्लैकलिस्ट बनाती है।

journalist Bari Weiss claims Twitter had secret blacklists to limit users musk reply
पत्रकार बारी वीस - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर की आंतरिक ट्विटर फाइल्स के बड़े खुलासों के बाद ट्विटर फाइल्स की दूसरी किस्त भी जारी हो गई है। द फ्री प्रेस की संपादक बारी वीस ने ट्विटर पर ट्विटर फाइल्स की दूसरी किस्त जारी की। बारी वीस ने अपने ट्वीट में लिखा कि ट्विटर के कर्मचारी अनुचित ढंग से ब्लैकलिस्ट बनाते हैं और सक्रिय रूप से पूरे अकाउंट को सेंसर करते हुए दिखाना सीमित करते हैं, जो कंपनी के पिछले प्रबंधन की छिपी हुई कथित भूमिका को उजागर करते हैं। मस्क ने भी वीस के ट्वीट को पर री-ट्वीट किया है।

    द फ्री प्रेस की संपादक बारी वीस ने आज सुबह ही ट्विटर फाइल्स की दूसरी किस्त जारी की है। वीस ने अपनी ट्वीट की एक श्रृंखला में लिखा, "एक नई ट्विटर फाइल्स जांच से पता चलता है कि ट्विटर कर्मचारियों की टीम बिना यूजर्स की जानकारी के उन्हें ब्लैकलिस्ट बनाती है, बदनाम ट्वीट्स को ट्रेंड करने से रोकती है, और सक्रिय रूप से पूरे अकाउंट या यहां तक कि ट्रेंडिंग विषयों की दृश्यता को भी सीमित करती है।

    न्यूयॉर्क टाइम्स की पूर्व विचार संपादक वीस ने अपने ट्वीट में दावा करते हुए लिखा, "ट्विटर का एक मिशन था कि वह हर किसी को बिना किसी बाधा के विचारों और सूचनाओं को तुरंत बनाने और साझा करने की शक्ति दे सके। फिर भी रास्ते में बाधाएं खड़ी की गईं। भले ही पिछले प्रबंधन ने एक शैडो बैन की रिपोर्ट का खंडन किया, उन्होंने कहा कि ट्विटर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने व्यक्तिगत अकाउंट्स की सर्च को ब्लॉक करने और किसी विशेष ट्वीट की सर्च करने की गुंजाइश को सीमित करने के लिए "विजिब्लिटी फिल्टरिंग या वीएफ" जैसे शक्तिशाली डिवाइस का इस्तेमाल किया।

    बारी वीस के ट्विटर फाइल्स की दूसरी किस्त को मस्क ने भी री-ट्वीट किया है। इसके थोड़ी देर बाद मस्क ने ट्वीट किया कि ट्विटर एक सॉफ्टवेयर अपडेट पर काम कर रहा है जो आपके अकाउंट की वास्तविक स्थिति दिखाएगा, इसलिए आप स्पष्ट रूप से जानते हैं कि क्या आपको छायाप्रतिबंधित (शैडो बैन) किया गया है, और क्यों किया गया है और इसके लिए कैसे अपील करनी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें