J&K: सरकार ने जीमेल और व्हाट्सएप पर लगाया बैन, कहा- इंटरनेट के जरिए नहीं भेजे जाएंगे सरकारी डॉक्यूमेंट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 26 Nov 2024 10:21 AM IST
सार

Gmail and WhatsApp Ban in J&K: आदेश में कहा गया है कि व्हाट्सएप और जीमेल जैसे टूल संवेदनशील या गोपनीय डेटा के प्रबंधन के लिए डिजाइन नहीं किए गए हैं। इनकी सुरक्षा प्रणाली सरकारी संचार के लिए आवश्यक कठोर मानकों को पूरा नहीं करती।

Jammu and Kashmir govt bans use of WhatsApp AND Gmail for transmission of official documents
ammu and Kashmir govt bans use of WhatsApp AND Gmail - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    जम्मू और कश्मीर सरकार ने संवेदनशील आधिकारिक दस्तावेजों को साझा करने के लिए थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हाट्सएप और जीमेल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्देश शनिवार को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया। आदेश में बताया गया कि इन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से डेटा लीक और सुरक्षा उल्लंघनों का खतरा बढ़ सकता है। आदेश में कहा गया है कि व्हाट्सएप और जीमेल जैसे टूल संवेदनशील या गोपनीय डेटा के प्रबंधन के लिए डिजाइन नहीं किए गए हैं। इनकी सुरक्षा प्रणाली सरकारी संचार के लिए आवश्यक कठोर मानकों को पूरा नहीं करती।

    आदेश में कहा गया है कि अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करने की बढ़ती प्रवृत्ति प्रशासन की जानकारी में आई है। यह प्रवृत्ति महत्वपूर्ण सूचनाओं की सुरक्षा और अखंडता के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है।

    आदेश में कहा गया है कि संवेदनशील, गुप्त और गोपनीय सूचनाओं को थर्ड-पार्टी टूल्स के माध्यम से साझा करना कई संभावित समस्याओं का कारण बन सकता है, जैसे कि अनधिकृत पहुंच, डेटा लीक और सुरक्षा उल्लंघन। इससे सरकारी कार्यों की अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

    • टॉप सीक्रेट
    • सीक्रेट
    • कॉन्फिडेंशियल
    • रिस्ट्रिक्टेड
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें